
महेश येडे/रावनवाडी। गोंदिया तहसील के रावनवाडी पुलीस थाने अंतर्गत आनेवाले अर्जुनी मार्ग पर इडिका वाहन का टायर फट जाने से आज रविवार को 2 बजे के दौरान एक महिला कि मौत हो गई है और एक व्यक्ती गंभीर घायल होने की घटना सामने आयी है।
तिरोडा तहसिल के चिरेखानी ग्राम से शादी कार्यक्रम संपन्न कर अपने घर जा रहें मोगर्रा निवासी दुर्गा सागर हरिनखेडे (उम्र २९) की घटनास्थलपही मौत हो गई है। तथा सागर हरिनखेडे(उम्र ३०) मोगर्रा निवासी घायल हुये। इंडिका क्रमांक एमएच ३५ पी २6४१ से अपने गांव मोगर्रा आज १३ दिसंबर को लौट रहे थे कि अर्जुनी के पास वाहन का टायर फट गया जिस से वाहन पलट गया और दुर्गा कि मौत हो गई तथा सागर घायल हुवा। रावनवाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।





