
गोंदिया—तीन माह पूर्व गोंदिया रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाईल चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत यात्री ने गोंदिया रेलवे पुलिस स्थाने में की थी। जिसकी जांच चल रही थी कि गोंदिया रेलवे पुलिस ने मोबाईल चोरी के आरोपी का सुराग लगाकर आरोपी को अपने जाल में फांस लेने में सफलता पाई है। उपरोक्त कार्रवाई १३ जून को की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गोंदिया के कुडवा निवासी किशोर किशन सालके (२०) है। आरोपी ने मोबाईल चोरी करने की बात पंचों के समक्ष कबूल की है। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधिक्षक लोहमार्ग नागपुर के एम. राजकुमाार के अपर पुलिस अधिक्षक वैशाली शिंदे, उपविभागीय अधिकारी एस.वी. शिंदे के मार्गदर्शन प्रभारी अधिकारी संदीप गोंडाने, पुलिस उपनिरीक्षक प्रविण भिमटे, पुलिस हवलदार संपत चौबे, अरूण गोंधाडे, ओमप्रकाश सेलोटे, पुलिस कांस्टेबल नंदकिशोर नारनवरे, अखिलेश राय ने की है।
गोंदिया रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक प्रविण भिमटे द्वारा जानकारी दी गई कि शिकायतकर्ता उड़ीसा राज्य के राहुलकेला निवासी सुभाष रामकरण वर्मा (५०) यह ११ मार्च २०२१ को मुंबई से राहुलकेला के लिए गाड़ी संख्या ०२२५९ मुंबई हावड़ा गितांजलि एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान गोंदिया प्लेटफार्म क्रमांक ४ पर गाड़ी रूकने के बाद सुभाष वर्मा के जेब से १० हजाार २०० रूपए कीमत का मोबाईल अज्ञात आरोपियों द्वारा चुरा लिया गया। जिसकी शिकायत गोंदिया रेलवे पुलिस थाने में की गई थी। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में थी। उपनिरीक्षक प्रविण भिमटे को जानकारी मिली कि यात्री का मोबाईल गोंदिया के कुडवा निवासी किशोर किशन सालके उपयोग कर रहा है। यह खबर सायबर क्राईम सेल से प्राप्त हुई। खबर मिलते ही उपरोक्त आरोपी को हिरासत में लेकर उसे पंच के समक्ष पुछताछ की गई तो आरोपी ने मोबाईल चोरी करने का आरोप कबूल किया।
————————————





