40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे बांधकाम कामगार आरोग्य जाॅंच शिबीर संपन्न

बांधकाम कामगार आरोग्य जाॅंच शिबीर संपन्न

0
125

blank

गोंदिया,01 सितंबरः- तहसिल अंतर्गत आनेवाले ग्राम पंचायत तांडा मे शासन की और से आयोजित बांधकाम कामगार आरोग्य जाँच शिबिर का सफल आयोजन किया गया.ग्राम पंचायत तांडा के सरपंच मुनेश रहांगडाले के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिबीर में ग्राम के कामगार नागरिकों का बिपी,शुगर,थायराईड,मलेरीया,लिवर फंक्शन,किडनी फंक्शन सिबिसी आदि निशुल्क जाँच कि गयी. इस जाॅंच शिबीर में  तांडा के कामगार नागरिकों ने भारी उत्साह के साथ अपना और अपने परिवार की आरोग्य जाॅंच करवायी.आरोग्य शिबीर को सफल बनाने के लिए सरपंच मुनेश रहांगडाले,ग्रामसेवक एन.डी.अतकरे,अवीनाश शहारे,अरविंद पटले,जगदिश मांढरे और सभी कर्मचारी और ग्रामपंचायत सदस्य पुष्पाताई कटरे, सुरेखाताई खांडेकर,रविन्द्र भावेने इस शिबीर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

blank