40.1 C
Gondiā
Wednesday, June 17, 2026
Home हिंदी खबरे किरनापुर में मनाया गया रघुनाथ शाह व कुंवर शाह का बलिदान दिवस...

किरनापुर में मनाया गया रघुनाथ शाह व कुंवर शाह का बलिदान दिवस कार्यक्रम

0
29

किरनापुर। 18 सितम्बर शनिवार कों किरनापुर में आदिवासी समुदाय कें सामाजिक बंधुओं के द्वारा गोण्डवाना साम्राज्य के राजा  रघुनाथ शाह व उनके पुत्र कुंवर शंकर शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोनों राजाओं की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर पुजा अर्चना की गयी तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं के द्वारा उनके शौर्य व बलिदान के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुयें स्मरण किया गया। व बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक बंधुओं के द्वारा बिरसा मुण्डा सभागार कंे आसपास वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में किरनापुर व आसपास निवासरत आदिवासी वासी समुदाय कें सामाजिक बंधुगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें.