31.2 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home क्रीडा देवरी में भव्य जिलास्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

देवरी में भव्य जिलास्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
63

blank

चिचगड :- देवरी के क्रीड़ा संकुल में शुक्रवार को युवा एकता क्रीड़ा बहुद्देशीय संस्था फुलचुर के तत्वावधान से आयोजित ३ दिवसीय जिलास्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सहसराम कोरोटे के हस्ते संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी ए.बी.मरसकोल्हे, जिप सदस्या राधिका धरमगुड़े, परमजीत सिंह भाटिया, प्रल्हाद सलामे, रंजीत कासम, मोहन डौंगरे, सरबजीत सिंह भाटिया सहित जिले से आए अनेक कबड्डी खिलाड़ी तथा नागरिकों कि उपस्थिति रही।
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संस्था के अध्यक्ष रितुराज यादव, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मोहित पटेल,दिपक सिक्का, अंकुश गजभिए, पंकज बोरकर, अतुल बिसेन, रितेश शेंडे, जितेंद्र पलांदूरकर, अविनाश बंसोड, राहुल चौधरी, भोजराज रहांगडाले,जितु चौधरी,कपिल कुमार,अंकित पटले,टोपेश सावरकर, सिद्धार्थ अंबूले शुभम शर्मा, निखिल बरबटे,रूपाली ऊके ई के सहयोग से किया गया है।

blank