32.7 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे श्री हनुमान जन्मोत्सव पर ४० भक्तो ने किया रक्तदान

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर ४० भक्तो ने किया रक्तदान

0
39

blank

# धर्म संस्कृती एवं सामाजिक दायित्व का वहन
आमगाव:- जय श्री हनुमान मंदिर ,पंचायत समिती मार्ग समितीने श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम मे धर्म, संस्कृती एवं सामाजिक दायित्व का वहन करते हुवे रक्तदान शिबिर मे ४०भक्तो ने रक्तदान किया।
जय श्री हनुमान मंदिर ,पंचायत समिती मार्ग समितीने ने श्री हनुमान जयंती उत्सव का आयोजन किया। इस वर्ष उत्सव समितीने धर्म संस्कृती एवं सामाजिक दायित्व का वहन करते हुवे विविध सामाजिक उपक्रम सफलता पूर्वक आयोजन किया।
आयोजित हनुमान जयंती उत्सव पर हनुमान चालीसा,संगीतमय भजन गीत,एवं पूजन एवं भव्य दिव्य झाकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमगाव शहर के मुख्य मार्ग से रॅली का आयोजन किया गया। रॅली मे एवं मंदिर परिसर मे भक्तो का एक ही जल्लोष दिखाई दिया।
इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिबिर मे ४० भक्तो ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का वहन किया।
उत्सव समारोह मे भरत गंगोईया,महेश छोटू चौहान,नरेंद्र बहेकार,वसंत महारवाडे,राहुल खोटोले, भाऊलाल ठाकरे,सोनू श्रीभाद्रे,सतीश लिल्हारे,शरद मिश्रा,महेश लुलु,आशिष चौहान,रितेश शेंडे,मनोज बाला चौहान आदीने सहयोग किया।
आयोजित उत्सव मे महाआरती अवसर पर महाप्रसादी वितरण किया गया।

blank