29.7 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे ग्राम छिपिया के खेत परिसर में अज्ञात युवक का मिला शव

ग्राम छिपिया के खेत परिसर में अज्ञात युवक का मिला शव

0
48

blank

गोंदिया। गोंदिया तहसील के रावनवाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम छिपिया में रविवार 24 अप्रैल की दोपहर एक खेत परिसर में अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों को दिखाई दिया तथा इसकी जानकारी रावणवाड़ी पुलिस थाने को दी गई।
परिसर में अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई है।
उल्लेखनीय है कि 3 दिनों पूर्व अभी आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिला है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है तथा उसका शव अर्धनग्न अवस्था में है जिसके बदन पर शर्ट नहीं है तथा चेहरे पर हल्की चोट के निशान दिखाई दे रहा है जिससे युवक की मौत संदेहास्पद बताई जा रही है।

blank