34.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे बाढ़ से ग्रस्त हुए नागरिको के घरो का नुकसान का पंचनामा कर...

बाढ़ से ग्रस्त हुए नागरिको के घरो का नुकसान का पंचनामा कर तत्काल मदद करे – विधायक विनोद अग्रवाल

0
32

blank

विधायक विनोद अग्रवाल ने शहर के बाढ़ग्रस्त इलाको का किया दौरा

गोंदिया- पिछले दो दिनों से गोंदिया जिले में लगातार बारिश हो रही है साथ ही मौसम विभाग ने गोंदिया जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है इसी बीच लगातार बारिश होने के वजह से गोंदिया शहर के अन्य भागो में गौरीनगर, छोटा गोंदिया परिसर, सूर्याटोला, रामनगर परिसर, साथ ही शहर के समीप बसे खमारी भरतनगर, पिंडकेपार जैसे क्षेत्रो में विधायक विनोद अग्रवाल ने जाकर जायजा लिया | लोगो के घरो के अंदर पानी ने प्रवेश कर लिया है और घरो में रखा हुआ सभी सामान भारी वर्षा के वजह से खराब हो चूका है | जिस क्षेत्र में नुकसान हुआ है ऐसे क्षेत्र में विधायक विनोद अग्रवाल ने स्वयं जाकर बाढ़ से ग्रसित हुए नागरिको से पूछताछ की साथ ही अनेक जगहों में सब्जी-भाजियो के धंदा करनेवाले व्यापारियों सब्जी भाजी का नुकसान भी हुआ है साथ ही गोंदिया शहर में स्थित छोटा गोंदिया की स्कुलो में पानी भी जमा हो चूका है इस विक्रमी बारिश के वजह से अनेक लोग बेघर भी हो चुके है और खान-पान की सभी चीजे बाढ़ से खराब हो चुकी है | जिसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में शुद्ध पानी की केन तथा खावटी के रूप में अनुदान दिया जाए ऐसी सुचना उपस्थित उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, अप्पर तहसीलदार,तलाठी, ग्रामसेवक,सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सदस्यो को दिया गया | इस विक्रमी बारिश में अभी खतरा टला नही है नागरिको के ऊपर कभी भी खतरा मंडरा सकता है नागरिको ने सावधानी बरतना आवश्यक है और किसी भी प्रकार की मदद लगने पर मेरे कार्यालय तथा मेरे नंबर पर संपर्क कर सकते है ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा |

इस समय पर विधायक विनोद अग्रवाल ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारीयो और कर्मचारियों को नुकसान हुए सभी घरो का पंचनामा कर खावटी अनुदान के ६००० रूपये प्रति परिवार के अनुसार शीघ्र मदद किया जाए और जितना भी इस विक्रमी बारिश में नुकसान हुआ है उसका पंचनामा कर उन्हें आर्थिक मदद दिया जाए ऐसी सुचना विधायक विनोद अग्रवाल ने दी | किसी को भी वंचित नहीं रखा जाए सभी नुकसानग्रस्त को शासन से तत्काल आर्थिक मदद दिलाने के लिए हम प्रयास करेंगे और सभी को मदद दिलवाएंगे और अन्य जगहों पर आनेवाले एक साल के भीतर में शहर के रास्ते बनवाएं जायेंगे उसके लिए भी हमारा नियोजन सुरु है ऐसा आश्वासन विधायक विनोद अग्रवाल ने नागरिको को दिया साथ ही संजय नगर के निवासियों को कहा की सभी के लिए मकान के पट्टे के लिए भी हमारा संघर्ष जारी है इस प्रकार कहा और कच्चे मकान वाले नागरिको को पूरी मदद किया जाए और व्यवसायीयो का अलग से पंचनामा किया जाए इस प्रकार विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा | साथ ही शहर में स्थित खेती के नुकसान का पंचनामा और ग्रामीण भागो के नुकसानी का भी अधिकारियो को पंचनामे करने के निर्देश दिए |

इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल, मुनेश रहांगडाले सभापती पंचायत समिती, गोंदिया, उपविभागीय अधिकारी पाटील, तहसीलदार खांडरे, अप्पर तहसीलदार खडतकर, गट विकास अधिकारी, तथा तालुका आरोग्य अधिकारी चौरागढ़े, मुख्याधिकारी नगर परिषद चौहान, कशिश जायसवाल शहर अध्यक्ष जेकेपी (चाबी संगठन) शिव शर्मा उपाध्यक्ष नगरपरिषद गोंदिया,रोहित अग्रवाल, कनीराम तावाड़े पंचायत समिती सदस्य, कोमल धोटे सरपंच फुलचुरटोला, भांडारकर सरपंच खमारी, हर्षपाल रंगारी,अनिल हुद्दानी, आशिष ठकरानी, दिलीप यादव, संतोष पटले, मयूर मेश्राम,अनिल शरणागत रवि बोधानी, श्याम कावडे, दिलीप खंडेलवाल, ग्रामसेवक, तलाठी इत्यादी कार्यकर्त्ता इस समय पर उपस्थित थे.

blank