
गोंदिया-दिगंबर जैन समाज गोंदिया द्वारा प. पू. आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रणीत सागरजी महाराज व मुनि श्री निर्मोही सागरजी महाराज इनकी आज गोंदिया शहर में भव्य अगवानी की गई। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से धूम धाम के घूमकर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर में जैन समाज की महिलाओं ने मंगल कलश द्वारा मुनि श्री की अगवानी की।
शीतकालीन वचन कलश की स्थापना का सौभाग्य बैंक के संचालक राजकुमार नेमीचंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। आचार्य विद्यासागरजी महाराज आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज आचार्य पुप्पदंत जी महाराज के तैलचित्र के अनावरण का सौभाग्य अक्षय फूलचंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार शास्त्र भेट अनिल केशरीचंद परिवार को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य अतुल अमृतलाल जैन, अजय फुलचंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
मुनि श्री के आगमन पर मनोहर चौक में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन सहित बैंक के संचालक राजकुमार एन जैन, ट्रस्टी संजय जैन (लाड़ली), देवेंद्र अजमेरा, बसंत पांड्या, नविन जैन, नीरज (निरु) जैन, अक्षय जैन, अनिल केशरीचंद, तरुण अजमेरा, आनंद दयाचंद जैन, अमन पाटनी, सोनू जैन, मनोज पाटनी, सुमेरचंद जैन, अशोक ठोल्याजी, अतुल अमृतलाल जैन, परख अजमेरा, संदीप (लाडली) जैन, सुधीर जैन, अंकित अजय जैन, अनिल पाटनी, संदीप जैन, मनोज जैन, सुनील जैन मामा, पियूष जैन, नितेश बाकलीवाल, सन्नी जैन, धन्नू पांड्या, रमेश ठोल्या, अंकित जैन, आर्यन जैन, सहित जैन श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




