38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया कार्यशाला का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया कार्यशाला का आयोजन

0
39

blank

बालाघाट,दि.8- जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी बालाघाट द्वारा आज (दि.08) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में महिलाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने एवं जागरूक रहने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। 
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेखा बिसेन, कलेक्टर भरत यादव, सहायक कलेक्टर अवि प्रसाद, जिला पंजीयक निधि जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति प्रकाश बाघरेचा, सदस्य बाल कल्याण समिति सुशील जैन, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड भरत मेश्राम, मानव अधिकार आयोग की जिला संयोजक फिरोजा खान, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मनोज अहिरवार, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा बालाघाट शहरी दिनेश शर्मा, खण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी कल्पना जैन, सहायक ग्रेड-2  शोभा सोनेकर, कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी बालाघाट का समस्त स्टाफ, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शौर्या दल सदस्य, महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे। 

blank