
गोंदिया :: ग्राम कटंगी कला में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती महिला बचत गट द्वारा सौ. पूजा अखिलेश सेठ , सभापति समाज कल्याण विभाग जिला परिषद् गोंदिया की अध्यक्षता में मनाई गई ।सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई, बचत गट की महिलाओं को सौ पूजा सेठ ने गट के माध्यम से लघू उद्योग शुरू कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया, एवं शासन की ज्यादा से ज्यादा योजनाएं बचत गट को मिले ऐसा प्रयास करने के लिए वो वचन बद्द हैं ऐसा वचन दिया । कार्यक्रम में छोटी छोटी बच्चियों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा धारण किए हुए थे, महिलाओं ने सामुहिक गान पेश किए । कार्यक्रम में कुड़वा कटंगी ग्राम कलस्टर रोशनी मेश्राम, नारी शक्ति अध्यक्ष ममता राने, जिजाऊ ग्राम संघ कटंगी सचिव संतोषी बागड़कर, अध्यक्ष ललिता भूरे, सी आर पी गौतमा ऋषी, अनीता शेंडे,, नारी शक्ति की किरण बोहने एवं अनेक महिलाएं उपस्तिथि थीं । कार्यक्रम आयोजन के लिये सौ देवीश्री नागरिकर, सौ रविकला नागपुरे , ललिता वराडे इन्होने प्रयास किया ।





