23.9 C
Gondiā
Saturday, August 29, 2026
Home हिंदी खबरे साहित्य मंडल, बुद्धिस्ट समाज एवं युवा वायु के संयुक्त तत्वावधान में कवि...

साहित्य मंडल, बुद्धिस्ट समाज एवं युवा वायु के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन

0
27
गोंदिया। नगर की एकमात्र साहित्यिक संस्था साहित्य मण्डल, बौद्धिष्ट समाज संघ एवं साप्ताहिक समाचार पत्र युवा वायु के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन संथागार, क्रीड़ा संकुल के पास, गोंदिया में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि माणिक गेडाम ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में साहित्य मण्डल के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार युवराज गंगाराम, संथागार व्यवस्थापक रोशन मडामे, साप्ताहिक समाचार पत्र युवा वायु के संपादक अखिलेश यादव मंच पर उपस्थित थे।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इसी अवसर पर कवि मनोज बोरकर ‘मुसव्विर’ का भी  उनका जन्मदिन होने पर शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सभी कवियों एवं उपस्थितों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात देश के प्रख्यात कवि श्री मंतोष मजूमदार, इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) के शानदार मंच संचालन में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रख्यात कवियों ने काव्यपाठ किया।
इन आमंत्रित कवियों में प्रणय श्रीवास्तव ‘अश्क़’, वारासिवनी (मध्यप्रदेश),  प्रदीप दर्शन, झालीवाड़ा (मध्यप्रदेश), श्री किशोर सागर, बालाघाट (मध्यप्रदेश),  लक्ष्मीचंद ठाकरे, डोंगरिया (मध्यप्रदेश), कुंजकिशोर विरूरकर, बालाघाट (मध्यप्रदेश), सुदामा आक्रांत, नागपुर (महाराष्ट्र), श्रीमती अस्मिता आरजू, बालाघाट (मध्यप्रदेश), रमेश शर्मा, गोंदिया (महाराष्ट्र), माणिक गेडाम, गोंदिया (महाराष्ट्र), प्रकाश मिश्र, गोंदिया (महाराष्ट्र),  छगन पंचे छगन, गोंदिया (महाराष्ट्र), सुरेश बंजारा, नागपुर (महाराष्ट्र), युवराज गंगाराम, गोंदिया (महाराष्ट्र), असीम आमगांवी, आमगांव (महाराष्ट्र), श्रीमती प्रियंका रामटेके सजल, आमगांव (महाराष्ट्र), मनोज बोरकर मुसव्विर, गोंदिया (महाराष्ट्र), निखिलेशसिंह यादव, गोंदिया (महाराष्ट्र), रूपचंद जुम्हारे, गोंदिया (महाराष्ट्र), हलचल बालाघाटी, बालाघाट (मध्यप्रदेश), नन्दू वानखड़े, वाशिम (महाराष्ट्र), डॉ. नूरजहाँ पठान, गोंदिया (महाराष्ट्र), हेमंत ईमानदार आमगांवमहाराष्ट्र ने जानदार काव्यपाठ किया। आरंभिक कार्यवाही का संचालन छगन पंचे ने एवं आभार मनोज बोरकर मुसव्विर ने माना।कार्यक्रम के सफलतार्थ आयोजक समिति ने अथक परिश्रम किया। स्नेहभोज के साथ   कार्यक्रम का समापन हुआ।