28.4 C
Gondiā
Tuesday, August 25, 2026
Home हिंदी खबरे लायन क्लब गोंदिया राईस सिटी ,व लायंस क्लब नवेगावबाध व देवरी 3...

लायन क्लब गोंदिया राईस सिटी ,व लायंस क्लब नवेगावबाध व देवरी 3 क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह नवेगांव बांध में  संपन्न

0
10

गोंदिया- नवेगांव बांध स्थित ग्रीन सिटी पार्क में रविवार को लायंस क्लब गोंदिया राइस सिटी, लायंस क्लब नवेगांव बांध एवं लायंस क्लब देवरी का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में तीनों क्लबों की आगामी कार्यकाल 2026-27 की नई टीम एवं पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन किया गया। साथ ही नए सदस्यों का भी विधिवत इंस्टॉलेशन कर उन्हें लायंस परिवार में शामिल किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी लायन शैलेश बागला एवं पीडीजी लायन विनोद जैन थे। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन सुजाता बाहेकर, जोन चेयरपर्सन लायन नितिन पुगलिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि लायन शैलेश बागला द्वारा तीनों क्लबों की नई टीम एवं पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब गोंदिया राइस सिटी की अध्यक्षा लायन डॉ. माधुरी नासरे एवं सचिव लायन रुचिता चौहान कोषाध्यक्ष मानसी सोनी एवं लायन क्लब नवेगांव बांध के अध्यक्ष लायन परेश उजवने सचिव लायन अचल गुप्ता कोषाध्यक्ष लायन देवेश पटेल और लायन क्लब देवरी के अध्यक्ष पारस कटकवार सचिव मानेंद्र मोहवंशी एवं कोषाध्यक्ष लायन मौसमी नेताम सहित क्लब के अनेक सीनियर सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इनमें पीडीजी लायन राजेंद्र सिंह बग्गा, लायन प्रदीप जयसवाल,लायन राजेंद्र बिसेन, लायन अनिल वाधवा, लायन शशी वाधवा, लायन नीलम बग्गा, लायन राजू बिसेन, लायन अनीता बिसेन, लायन सीए सुशील सिंघानिया, लायन श्याम अग्रवाल,लायन ऋतु तिवारी,  एवं लायन दीपक जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
समारोह में लायंस क्लब नवेगांव बांध एवं लायंस क्लब देवरी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अन्य क्लब जैसे तिरोड़ा गोंदिया सिविल एवं अन्य क्लबों के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे। तीनों क्लबों के सदस्यों की सहभागिता से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन लायन गौरव उपाध्याय एवं एकता उपाध्याय द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया गया।
समारोह के सफल आयोजन में तीनों क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने लायंस परिवार की एकजुटता, सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का सुंदर संदेश दिया।