
गोंदिया – शिक्षा समाज के स्वरूप को निश्चित करती है, और उसकी सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। शिक्षा मानव समाज की आधारशिला है । वह समाज का निर्माण करती है, उसमें परिवर्तन करती है, और उसका विकास करती है। उक्त आशय के विचार पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने व्यक्त किये।
श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी, गोंदिया द्वारा अपने शानदार 114 वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक व खेल महोत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के हस्ते दीप प्रज्वलन कर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के साथ पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल,महेश अग्रवाल,सुनिल केलनका, अशिष वर्मा,सीताराम अग्रवाल,वेदप्रकाश गोयल,प्रकाशचंद कोठारी,राजेश अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, सुरेश लोहिया, नरेश अग्रवाल, किरणकुमार मूंदड़ा, रौनक ठाकूर सहित अनेक मान्यवर, शाला के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र उपस्थित थे।
पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने अपने सम्बोधन में कहा, श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी आज अपना 114 वां शानदार महोत्सव मना रही है। इस संस्था ने वर्ष 1909 में अपनी नींव रखी और संस्था पदाधिकारियों के परिश्रम व अथक संकल्पों से ही ये 114 वे साल में कदम रखकर शिक्षा का उजियारा फैला रही है। आज संस्था ने अनेकों स्कूल, इंग्लिश स्कूल, कॉलेज आदि संचालित कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है।आज श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी भी शिक्षा क्षेत्र को अलंकृत कर जिले को रोशन कर रही है।





