गोरेगांव –गोरेगांव तहसील अंतर्गत पिंडकेपार ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर मंे सरपंच योगिता शहारे के हस्ते इंडिया पोस्ट आॅफिस का शुभारंभ शुक्रवार 13 जनवरी को किया गया। पोस्ट आॅफिस शुरू होने से अब पिंडकेपार ग्राम के पते में भी सुधार हुआ है। 13 जनवरी को पोस्ट आॅफिस कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच योगिता सुनिल शहारे ने की। इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति में उपसरपंच भरत घासले, ग्रापं सदस्य निलकंठ हिरदीलाल बिसेन, मंगला रमेश पटले, रेखा राजकुमार पटले, कला चौधरी, रूपा लटये, विमुस अध्यक्ष राजंेंद्रनाथ मेश्राम, पूर्व उपसरपंच रविशंकर नागोसे, गोरेगांव पोस्ट अाॅफिस के पोस्ट मास्टर आर.जी.दखने, डाक जमादार एच.जी.देशमुख, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर आर.बी.घोगरे व पिंडकेपार पोस्ट कार्यालय के के.एस.वडीकार मेडम, पूर्व सरपंच दुलीचंद रहांगडाले, ग्रापं के संगणक चालक प्रशांत साखरे, परिचर राजकुमार साखरे, प्रगतिशील किसान रमेश पटले, राजकपुर पटले आदि उपस्थित थे। पोस्ट ऑफिस कार्यालय शुरू होने से अब पिंडकेपार ग्राम के पते मंे बदलाव आया है। अब पोस्ट पाथरी के बजाए पिंडकेपार पोस्ट का उल्लेख किया जाएगा। इतना ही नहीं तो इस कार्यालय के माध्यम से हर कोई व्यक्ति बैंक का व्यवहार तथा नए बैंक के खाते खोलकर अपना व्यवहार शुरू कर सकेंगे।





