गोंदिया -स्व.प्रमोद अग्रवाल मेमोरियल बहुउद्देशीय संस्था, गोंदिया द्वारा प्रमोद कुटीर आश्रम ग्राम कटंगी कला में आयोजित प्रमोद स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने भेट दी। स्व.प्रमोद अग्रवाल के तैलचित्र पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस कार्यक्रम निमित्त ५०० से भी अधिक जरुरतमंदो को साहित्य वितरीत किया गया। पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने संस्था व्दारा चलाए जा रहे सामाजिक व सेवा कार्यो की सरहना कर संस्था और प्रगती करे यह शुभकामना दी। श्री जैन ने जुगलकिशोर अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,विनोद अग्रवाल से भेट कर संस्था व्दारा समाज कार्य व निराधार, बुजुर्ग एवं गरीबो के लिए किये जा रहे कार्यो पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र जैन के साथ प्रा निरज कटकवार,जयस रामादे,अजित वडेरा,चिरागभाई पटेल,राधेश्याम अग्रवाल (कंठी), महेश गोयल,निखिल जैन, डॉ. कुदळे,देवेश मिश्रा,रौनक ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





