24.5 C
Gondiā
Friday, August 21, 2026
Home हिंदी खबरे सुकन्या विद्यालय काटी मे मानव विकास संसाधन की 74 सायकल का किया...

सुकन्या विद्यालय काटी मे मानव विकास संसाधन की 74 सायकल का किया गया वितरण

0
32

गोंदिया- स्थानिय सुकन्या संकल्पनिकेतन हिंदी हायस्कूल और महाविद्यालय काटी. मे मानव विकास संसाधन द्वारा विद्यालय के लडकीयो को सायकल का वितरण किया गया।इस सायकल वितरण कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के रूप मे जिल्हा परिषद सदस्या कु.नंदाताई वाडिवा, पंचायत समिती सदस्य सुश्री.जितेश्वरीताई रहांगडाले, विद्यालय के शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष मधुजी अम्बुले, ग्राम के जेष्ठ समाज सेवक मिताराम भोयर यह मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके प्रश्चात प्रमुख अतिथीयो ने विद्यार्थीयों का मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के संचालक गजेन्द्रजी फुंडे ने विद्यार्थीयो को मार्गदर्शन किया और बताया की जीवन मे संयम और शिस्त का महत्व कितना है। इसके पश्चात प्रमुख अतिथी और विद्यालय के संचालक मा.फुंडे इनके हस्ते लडकियो को सायकल वितरीत की गई।
इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य बहेकार सर इनके द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षको ने सहयोग प्रदान कीया।