28 C
Gondiā
Thursday, September 17, 2026
Home हिंदी खबरे समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतरजातीय विवाह के वर वधू को प्रोत्साहन राशि...

समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतरजातीय विवाह के वर वधू को प्रोत्साहन राशि वितरित

0
51

गोंदिया:- समाज कल्याण विभाग जिला परिषद गोंदिया द्वारा एक विशेष समारोह में अंतरजातीय विवाह के वर वधू को प्रोत्साहन राशि 50,000/- पचास हजार रूपए भेंट स्वरूप चेक द्वारा समाजकल्याण विभाग की सभापती सौ.पूजा अखिलेश सेठ के हस्ते वितरित की गई.सौ.पूजा सेठ एवं समिति के पदाधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारियों के हस्ते वरवधू का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया.कार्यक्रम में समाजकल्याण समिति के सदस्य हनुमंत वट्टी, विजय ऊके, किशोर मारवाडे, सशेंद्र भगत, अंनदाताई वाढवा,प्रीतीताई कतलाम,कविता रंगारी,निशा जनबंधू,राधिका धरमगुडे, समाज कल्याण अधिकारी संजय गणविर उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक योगेश कड़व ने एवं आभार प्रदर्शन वैशाली तायड़े ने किया.समारोह के सफलतार्थ अनिल बोंडे, पंकज काले, विजय डोंगरे, नंदू कावडे, बिसन डोहरे, रामटेके ने प्रयास किया.