40.3 C
Gondiā
Saturday, June 13, 2026
Home हिंदी खबरे युवा समाजसेवी इरफान सिद्दीकी अब हमारे बीच नहीं

युवा समाजसेवी इरफान सिद्दीकी अब हमारे बीच नहीं

0
49

blank

गोंदिया : आम नागरिक हो या शहर की कोई भी समस्या, हर वक्त डटकर साथ खड़े होने वाले युवा व होनहार इरफान भाई सिद्दीकी आज हमारे बीच नही रहे। उनके अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने पर गोंदिया में ग़म का माहौल बना हुआ है।इरफान भाई सिद्दीकी की जनाजे की नमाज आज शनिवार 29 अप्रैल को जोहर की नमाज के बाद मुस्लिम कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। वही जनाजा उनके घर मजदूर भवन, पंचायत समिति कॉलोनी से ले जाया जाएगा।
इरफान भाई सिद्दीकी करीब 38 से 40 साल की उम्र के तदफ़दार व्यक्तित्व के धनी थे। वे शहर के हाजी रियाज़ भाई सिद्दीकी के बेटे थे। कहा जाता है कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी।  शाम को नागपुर से उनके इंतेक़ाल की ख़बर आते ही पूरे शहर में ग़मगीन माहौल निर्माण हो गया।
इरफान सिद्दीकी शहर में व्याप्त अनेकों समस्याओं पर शहर के सभी वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाएं खड़े थे। रमज़ान पूर्व वे सक्रियता से किसी न किसी मामले पर सोशल मीडिया में नजर आते रहते थे। आज उनके इस तरह से अचानक चले जाने पर माहौल ग़मगीन हो गया है। लोग कह रहे कि हमारे बीच रहने वाला आवाम का एक सिपहसालार चला गया।