38.4 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home शैक्षणिक काँग्रसे जिलाध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष के पार्टीविरोधी भूमिका की डॉ. सुनिल देशमुख की...

काँग्रसे जिलाध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष के पार्टीविरोधी भूमिका की डॉ. सुनिल देशमुख की अध्यक्षता में होगी जाँच

0
29

blank

गोंदिया,दि.23ः जिल्हा काँग्रेस बचाव समिती की और से काँग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप बनसोड एंव उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता की काँग्रेस विरोधी भूमिका एंव बाजार समिती खरेदी विक्री चुनाव मे पार्टीविरोध मे जाकर भाजपा के साथ चुनाव लडनेवाले नेताओंको साथ देने की भूमिका की जाँच कर उन्हे हटाने के लिये आंदोलन सुरु किया था।इस आंदोलन मे सहभागी पार्टी कार्यकर्ताओंकी भावनाओंको समजने क लिये जिला प्रभारी विधायक अभिजीत वंजारीने 22 जून को भेट देकर सभी आंदोलनकारी पदाधिकारियों से बात कर समस्या को जानने का प्रयास कर आंदोलन पिछ लेने का आग्रह किया। इसस पहले भी प्रदेश के उपाध्यक्ष नाना गावंडे ०४ जून को आये थे और उन्होने विश्वास दिलाया की कारवाई  होगी,किंतु १० दिनों का निर्धारित समय जाने के बाद भी कुछ कारवाई न होने से नाराज कार्यकर्ताओंन फिर आंदोलन सुरु करने का अल्टीमेटम दिया। इसपर विधायक एंव जिला प्रभारी अभिजीत वंजारी ने गोंदिया आकर चर्चा कर आंदोलन पिछे लेेने कहा लेकीन कार्यकर्ताओंने वंजारी की बात को न मानते हुए जाँच कमिटी बनाकर पहले जाँच सुरू  कीजिए तब हम अपना आंदोलन समाप्त करेंगे यह बात रखी।उसक बाद 24 घंटे के अंदर अभिजीत वंजारी ने प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले इनसे चर्चा करके एक जाँच समिती का गठन किया। और जाच समिती के अध्यक्ष के रूप मे अमरावती जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ.सुनिल देशमुख को बनाया गया‌। इससे जिल्हाध्यक्ष दिलीप बंसोड तथा गप्पू गुप्ता को बडा झटका लगा है । वंजारी ने भरोसा दिया है की निष्पक्ष रूप से जाँच होगी और निष्ठावान काँग्रेस के पदाधिकारी न्याय मिलेगा उसके बाद पुरे जिले मे काँग्रेस के संघटन को मजबूत करने मे भी वह अपना पुरा सहयोग करेंगे।
वंजारी की तत्परता और प्रदेश कमेटी के पत्र को मान देते हुए कांग्रेस बचाओ समिति ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया । पर्यवेक्षक वंजारी ने आंदोलन करता जितेश राणे, (किसान कांग्रेस जिलाअध्यक्ष) विनोद जैन (पूर्व प्रदेश सचिव) जहीर अहमद (शहर अध्यक्ष) राजीव ठकरेले (जिला अध्यक्ष सेवादल) आलोक मोहंती (जिलाध्यक्ष सहकार ), अनीता मुनेश्वर (तालुका महिला अध्यक्षा) सूर्यप्रकाश भगत (तालुका अध्यक्ष गोंदिया) डेमेंद्र राहांगडाले (तालुका अध्यक्ष गोरेगांव) गुड्डू बोपचे (तालुका अध्यक्ष किसान कांग्रेस गोरेगांव) इत्यादि लोगों को दूध पिलाकर आंदोलन समाप्ती की घोषणा की। साथ ही कांग्रेस बचाओ समिति ने भी उनको एक पत्र दिया कि निर्धारित समय में ही पूर्ण जांच होनी चाहिए तब तक की संपूर्ण जिम्मेदारी यह अभिजीत वंजारी की होगी। समापन में प्रदेश के सचिव अमर वराडे, पी.जी. कटरे, सुरेश चौरागडे, चमन भाऊ बिसेन, रंजीत गणवीर, जीवन शरणागत, हरीश तुलसकर, रुपाली ऊके, चित्रा लोखंडे, दिलीप गौतम, रवि रिनाईत, लोकनायक राहंगडाले, राजेंद्र चिंदालोरे, कृष्णा बिभर, अजय राहंगडाले, मनीष चौहान, नामदेव वैद्य, विजय कटरे, प्रकाश ब्राम्हणकर, तेजराम फुंडे, शैलेश बहेकार, सारंग भेलावे, श्रीकांत बंसोड, एड शैलेन्द्र गडपायले, लोकचंद धुर्वे इत्यादि मान्यवर पदाधिकारी उपस्थित थे।

blank