40.3 C
Gondiā
Saturday, June 13, 2026
Home गुन्हेवार्ता 60 रुपये विवाद में मित्र ने मित्र का गला दबाकर कर दी...

60 रुपये विवाद में मित्र ने मित्र का गला दबाकर कर दी हत्या

0
27

blank

तिरोडा– दवनीवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम बोदा में मित्रता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। उधारी के 60 रुपये विवाद में मित्र ने मित्र का गला दबाकर हत्या कर दि। यह घटना रविवार 8 अक्टूबर की दोपहर को घटित हुई। इस मामले दवनीवाड़ा पुलिस ने आरोपी कुछ ही घंटे में हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दवनीवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बोदा निवासी मृतक आकाश लक्ष्मण दानवे व आरोपी अल्पेश कुवरलाल पटले दोनों मित्र थे। तथा मजदूरी के लिए भी साथ में जाते थे। इस दौरान मृतक द्वारा आरोपी से 60 रुपए उधार लिए थे। रविवार 8 अक्टूबर की दोपहर आरोपी अल्पेश द्वारा अपने उधार के पैसे की मांग की। जिस पर मृतक द्वारा शाम को फोन- पे से वापस करता हूं ऐसा बोला, लेकिन आरोपी ने विश्वास ना करते हुए उसके छाती पर वार कर गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे मृतक बेहोश हो गया इसके पश्चात उसे तत्काल उपचार के लिए सेजगांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। लेकिन स्थिति चिंताजनक होने से उसे आगे के उपचार के लिए तिरोडा के उपजिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसे जांच कर मृत घोषित किया।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही दवनीवाड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में आरोपी अल्पेश कुंवरलाल पटले को हिरासत में लिया। मामले की जांच कर हत्या का मामला दर्ज करने की कारवाई दवनीवाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश जाधव के मार्गदर्शन में की जा रही है।