37.9 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे जनता के आमदार के जन्मदिन पर, 103 ई-रिक्शा और कृतिम हाथ-पैर मिलते...

जनता के आमदार के जन्मदिन पर, 103 ई-रिक्शा और कृतिम हाथ-पैर मिलते ही खुशी से झूम उठे दिव्यांगजन..

0
98

blank

हजारों लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति, जन्मदिन की बधाई में कॉपी, किताब और पौधों की भेंट..

गोंदिया। 05 जून-अपने 55वें जन्मदिवस को गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने हर बार की तरह इस बार भी दूसरों को खुशी देकर उनके साथ उत्साह के साथ मनाया।जनता के आमदार के रूप में ख्याति अर्जित कर चुके विधायक विनोद अग्रवाल को सिर्फ नाम के लिए जनता का आमदार नही कहा जाता, उनके कार्य जनता जनार्दन के लिए समर्पित होने से ही उन्हें ये उपाधि प्राप्त हुई है।

आज 4 जून को विधायक विनोद अग्रवाल ने अपना 55वां जन्मदिन शहर के पोवार सांस्कृतिक भवन में उत्साह के साथ मनाया। खास बात ये रही कि, आज देश के लोकसभा चुनाव के नतीज़ों का दिन रहने के बावजूद इसका कुछ भी असर जन्मदिन पर नही पड़ा।पोवार समाज के विशाल हाल में जन्मदिन देने वालों की इतनी बड़ी संख्या आजतक कभी नहीं देखी गई।blank

जन्मदिन पर विधायक विनोद अग्रवाल ने 103 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ई-रिक्शा देकर उन्हें गले लगाया, वही सैकड़ो बिना हाथ-पैर वाले दिव्यांगजनों को कृतिम हाथ-पैर लगवाकर उनके जीवन में नई खुशी देने का कार्य किया।जनता के आमदार ने इस खुशी पर इज़हार करते हुए कहा, मेरे लिए आज का दिन सबसे उत्साहित दिन है। आज दिव्यांगजनों को बैटरी चलित रिक्शा और कृतिम हाथ-पैर मिलने से जो ख़ुशी उनमें दिखाई दे रही है, वही खुशी मुझमें ऊर्जा का स्त्रोत उत्पन्न कर रही है। दिव्यांगों की मदद ईश्वरीय कार्य है, और ये कार्य मैं जीवन भर करता रहूँगा।

जनता के आमदार के जन्मदिन पर हिरवल बहुउद्देश्यीय संस्था, ताप्ती फाउंडेशन व विनोद अग्रवाल मित्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 1100 पौधे नागरिकों को वितरित कर। विधायक विनोद अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई दी गई।जन्मदिन पर गोंदिया विधानसभा सहित जिलेभर से हजारों उनके चाहने वालो ने पोवार सांस्कृतिक भवन पहुँचकर विधायक विनोद अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु व बेहतर स्वास्थ्य का शुभाशीर्वाद दिया।

blank