29.7 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे गौतमनगर बाजपेयी वार्ड में फातिमा शेख की मनाई गई जयंती

गौतमनगर बाजपेयी वार्ड में फातिमा शेख की मनाई गई जयंती

0
88

blank

**: संघर्षों को किया गया याद – वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने की दी सीख

*गोंदिया :-* स्थानिक गौतम नगर बाजपेयी वार्ड में स्थित मदीना मस्जिद चौक पर मदीना मस्जिद कमिटी मुस्लिम जमात तथा शिव फुले शाहू आंबेडकरी सर्व समाज विचारमंच, संविधान मैत्री संघ के संयुक्त तत्वावधान मे भारत की प्रथम मुस्लिम व नारी वर्ग की द्वितीय शिक्षिका माता फातिमा शेख की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक सैय्यद अफजल शाह ने शिक्षिका माता फातिमा शेख के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फातिमा शेख भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थीं। उनका जन्म 9 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए फुले दाम्पत्य से शिक्षिका बनने का प्रशिक्षण लिया था। फातिमा शेख एवं सावित्रीमाई फुले दोनों इस देश में महिला शिक्षा के लिए काम किया। महात्मा ज्योतिबा फुले के नक्शे कदम पर चलते हुए सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख ने सामंतवाद से लड़ते हुए नारी शिक्षा के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया। कौम ने उनके संघर्ष को भुलना नहीं चाहिए। माता फातिमा शेख का आदर्श लेना चाहिए।
इस दौरान प्रमूख अतिथी के रुप मे उपस्थित अतुल सतदेवे ने बताया कि देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख जिन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों खासकर दलित और मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को शिक्षित करने में सन 1848 के दौरान अहम योगदान दिया था और महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोलने में माता सावित्रीमाई फुले का सहयोग किया था।
इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शक सैय्यद अफझल शाह, संविधान मैत्री संघ सर्वसमाज विचारमंच के अतुल सतदेवे, तथा अरमान खान, तैसिम शाह, कदीर सैय्यद , जिब्राइल पठाण, गणी शेख, असलम खान, यासिम शेख, अजमत अली, शमीम शेख, संमद खान, अरबाज शेख, फैजान सैय्यद, शाहील शेख, अरशद खान, रूहान शेख, हसन शाह प्रमुखता से उपस्थीत थे.

blank