38.6 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे आमगांव पुलिस ने मोबाइल मालिकों को लौटाए 60 मोबाइल

आमगांव पुलिस ने मोबाइल मालिकों को लौटाए 60 मोबाइल

0
59

blank

आमगांव- तहसील के नागरिकों के मोबाइल गुम हो गए थे. जिसकी शिकायत आमगांव थाने में की गई थी. इन सभी मोबाइल के संबंध में सीएआईआर सेंट्रल इक्विपमेंट आयडेंटिटी रजिस्टर एप्लीकेशन पर उनकी जानकारी व आवेदन अर्ज करके सभी मोबाइल बरामद किए गए. जिनकी कीमत 8 लाख 53 हजार 700 रु. बताई गई है. आमगांव पुलिस ने सभी 60 मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में आमगांव के पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, डीबी टीम के हवलदार लीखिराम दसरे, असीम मन्यार, दुधराम कोडापे, दिनेश वानखेडे, विक्रांत सलामे, हवलदार संजय मारवाडे, सिपाही योगेश रहिले, रोशन येरणे ने की है.

blank