26 C
Gondiā
Monday, July 27, 2026
Home Top News रायपुर -दिल्ली के बीच 26 तारीख से नई उड़ाने होगी शुरु

रायपुर -दिल्ली के बीच 26 तारीख से नई उड़ाने होगी शुरु

0
42

रायपुर।रायपुर से हवाई यात्रा करने वालो को और दो नई उड़ानों की सुविधा मिलने जा रही है। आगामी 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली के बीच  एयर इंडिया और इंडिगो की सेवा उपलब्ध होने जा रही है।  इस प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन निदेशालय को सौंपा गया है। नई फ्लाइटो के बाद  इस रूट पर रोजाना तीन उड़ानें उपलब्ध होंगी।मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 2636 रायपुर से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वर्तमान में एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह और शाम को संचालित होती ह इंडिगो भी उसी दिन से नई फ्लाइट शुरू करेगी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6ई6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इंडिगो की इस रूट पर कुल पांच उड़ानें हो जाएंगी।

blank