29.8 C
Gondiā
Wednesday, July 29, 2026
Home हिंदी खबरे पोवार समाज ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा

पोवार समाज ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा

0
73

बालाघाट ः पंवार समाज बालाघाट एवं राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी गणों द्वारा बालाघाट जिले में सुनियोजित षड्यंत्र करके धर्मांतरण किए जाने और विशेषकर पंवार समाज को धर्मांतरण में निशाना बनाया जाने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक व राज्य के पुलिस महानिदेशक के लिए ज्ञापन सौपा गया जिसमे विशेष हेल्पलाइन व SIT गठित कर जाँच कर BNS की धाराओं के तहत  तत्काल कार्यवाही की मांग की गई ।इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।

पंवार समाज प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय महासभा के महासचिव अर्पण बिसेन, जिला अध्यक्ष विशाल बिसेन, जिला महासचिव डॉ राजेंद्र कटरे,जिला संरक्षक बी एल चौधरी, जिला संरक्षक रेखचंद देशमुख,जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र रहाँगड़ाले, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री बिसेन, जिला सह सचिव अधिवक्ता  अजय बिसेन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता आनंद बिसेन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भैरम, जिला सह सचिव अधिवक्ता भूपेन्द्र भैरम, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष बिसेन, जिला संयोजक गुणेन्द्र पटले, युवा प्रकोष्ठ संरक्षक महेंद्र अमूले, युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव अवलेश से पारधी, युवा प्रकोष्ठ सदस्य सुशील रहांगडाले, वरिष्ठ समाजसेवी भगत जी सहित अन्य समाज जन उपस्थित रहे।