गोंदिया:हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर गोंदिया प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित सांसद राजेंद्र जैन के निवास स्थान पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब की ओर से सांसद राजेंद्र जैन को पारंपरिक शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भावभीना स्वागत व सत्कार किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रमुख सदस्य खेमेंद्र कटरे, हिदायात शेख, सावन डोये, मुनेश्वर कुकडे, सतीश पारधी, प्रमोद गुडधे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान सांसद जैन ने सभी पत्रकार बंधुओं से बेहद अनौपचारिक और दिल खोलकर चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि श्री जैन राज्यसभा में गोंदिया जिले के विकास और स्थानीय जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।





