गोंदिया,१७ जुनः-कल्पतरु स्विमिंग प्रतियोगिता 2026/27 का सफल आयोजन कल्पतरु चेरिटेबल ट्रस्ट एवं बाहेकर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गोंदिया के द्वारा किया गया।
डॉ. दीपक बाहेकर ने प्रस्तावना मे कहा कि “मुख्य कोच शिव नागपुरे के प्रयास से स्विमिंग स्पर्धा का ये 5 वा सफल वर्ष है, 2018/19 मे स्विमिंग पूल सुरु हुआ था, स्विमिंग पूल अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हाइजीन फिल्टरेशन से लैस है, सॉना बाथ स्टीम बाथ जैसी आधुनिक सुविधाएं है, आधुनिक जिम, निसर्ग रम्य योगा प्लेटफॉर्म हरियाली भरा वॉकिंग ट्रैक सबकुछ मात्र 5 मिनट की दूरी पर नागरा मे है” सभी बच्चों को स्वस्थ रहकर भविष्य बनाने पर मार्गदर्शन किया। मुख्य जलतरण प्रशिक्षक शिव नागपुरे ने संचालन मे डॉक्टर अल्का बाहेकर मैडम एवं डॉक्टर अनुराग बाहेकर सर के सदप्रयासों का आभार माना।
कल्पतरु जलतरण स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिन शेंडे नगराध्यक्ष गोंदिया नागरा के पुर्व सभापति व जि.प सदस्य रमेश लिल्हारे, पुर्व जी.प सदस्य कुंदन कटारे, इंजी.राजीव ठकरेले, डॉ. प्रशांत कटरे, व्यापारी एसोसियन के महासचिव राजा ईसरका, प.स सदस्य नंदिनी लिल्हारे, पंकज अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मुन्नालाल यादव, सुधीर राठौड़, इंजी.सुधीर नायर, एड. अंजलि व राजेश चौरे, पदम अग्रवाल, संजय नागपुरे, सौ.ओशिता जैन, सौ.रानू ठाकुर, राधिका इसरका, अमित अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, डॉ. चैताली सोमानी सहित सभी प्रमुख अतिथियों ने रिबन काटकर जलतरण स्पर्धा प्रारंभ किया।
कल्पतरु जलतरण स्पर्धा मे भव्य मुस्कान इसरका ने 7 से 9 वर्ष आयु वर्ग मे ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए फ्री स्टाइल ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं अंडरवाटर स्विमिंग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, वैसे ही संस्कार महेश बड़गे द्वितीय, हृदय अमित ठवरे तृतीय स्थान पर रहे, अंडर वाटर मे कियाँश प्रशांत चामट तथा त्रियांश अजय कावड़े तृतीय स्थान पर रहे,
7 से 9 वर्ष की आयु वर्ग मे बेटियों मे नायरा राजकुमार लिल्हारे प्रथम स्थान, हिमांशी गौरव मेठी ने अंडर वाटर और ब्रेस्ट स्ट्रोक मे प्रथम स्थान तथा श्रेया राहुल ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे फ्री स्टाइल स्विमिंग मे बेटियो मे जीनल चंचल अग्रवाल प्रथम प्रेरणा ओमप्रकाश नागपुरे द्वितीय तथा मानवी पदम अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।
13 से 15 वर्ष आयु वर्ग मे बेटियो मे पूर्वी विवेकानंद पंचबुद्धे प्रथम नव्या हेमंत अग्रवाल द्वितीय, खुशी अभिषेक अग्रवाल तृतीय स्थान पर तथा ब्रेस्ट स्ट्रोक मे खुशी अभिषेक अग्रवाल प्रथम नव्या हेमंत अग्रवाल द्वितीय पूर्वी विवेकानंद पंचबुद्धे तृतीय स्थान पर रही।10 से 13 वर्ष आयु वर्ग मे बेटो मे फ्री स्टाइल स्विमिंग मे अध्यात्म/नमन प्रशांत चामट प्रथम, संकेत क्रीष्णा अग्रवाल द्वितीय, ईशान अंकित अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे।ब्रेस्ट स्ट्रोक मे ईशान अंकित अग्रवाल, संकेत क्रीष्णा अग्रवाल, अथर्व सतीश पाटिल क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। अंडर वाटर मे अथर्व नितिन सोमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वैभव शिव नागपुरे ने 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग मे आल राउंडर अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए फ्री स्टाइल ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर वाटर स्विमिंग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, वैसे ही विराट राहुल ठाकुर द्वितीय पीयूष पंचबुद्धे तृतीय स्थान पर रहे। अंडर वाटर एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक मे पीयूष पंचबुद्धे द्वितीय स्थान पर रहे
बॉयज मे 16 से 18 वर्ष आयु वर्ष मे फ्री स्टाइल स्विमिंग मे प्रभव इसरका व मयूर लेकचंद धामडे संयुक्त प्रथम स्थान पर रहे, ब्रेस्ट स्ट्रोक, अंडर वाटर प्रतियोगिता मे मयूर लेकचंद धामडे प्रथम तथा प्रभव इसरका द्वितीय स्थान पर रहे
18 से 21 वर्ष आयु वर्ग मे कु.आरजू लेकचंद धामडे कु.सायली लेकचंद धामडे दोनों प्रथम द्वितीय स्थान पर रही।
पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे डॉक्टर पाली बग्गा, पुष्पक जस्सानी, डॉक्टर सचिन केलनका, डॉक्टर चैताली सोमानी, सरला सोमानी, शंकरलाल एवं किरण अग्रवाल मोना टायर्स, पंकज अग्रवाल, मनीष टेकरीवाल, मोहित मुंदड़ा अशोक लेकरिया, चंचल अग्रवाल, राहुल तिवारी, प्रशांत चामट, आकाश छितरका, टीना मेठी, नंदिनी लिल्हारे अतुल सतदेवे, संजय नागपुरे विकास चौरसिया, अमित छैलबिहारी अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, एड. अंजलि व राजेश चौरे घनश्याम ऊके सहित तमाम प्रतिष्ठित अतिथि के हाथों बच्चों एवं पालकों को गोल्ड मेडल ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने बच्चों के स्विमिंग व कोचिंग को सराहा डॉक्टर दीपक बाहेकर को धन्यवाद दिया कि आपके स्विमिंग पूल के कारण हजारो बच्चे युवा बुजुर्ग सब अच्छे से तैराकी सिख रहे है तथा स्विमिंग को सबसे अच्छा व्यायाम बताया। सभी जनसमुदाय के लिए स्वादिष्ट नाश्ता एवं पेय की व्यवस्था की गई,सभी कल्पतरु स्विमिंग प्रतियोगिता विजेताओं ने अपना श्रेय स्विमिंग कोच व अपने माता पिता को दिया।कार्यक्रम मे विशेष सहयोग लेकचंद धामडे दीपक छुरा, सतीश पाटिल, टीना गौरव मेठी ओशिता जैन, रानू भालचंद्र ठाकुर, शीला नागपुरे सोनाली ढ़ेकवार संजय नागपुरे राजकुमार नागपुरे एवं राहुल ठाकुर ने किया।कार्यक्रम का संचालन शिव नागपुरे ने तथा आभार इंजी.सुधीर नायर ने माना।





