28 C
Gondiā
Sunday, July 12, 2026
Home हिंदी खबरे पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से अग्रसेन द्वार के समीन भव्य...

पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से अग्रसेन द्वार के समीन भव्य श्रीराम मंदिर का नवनिर्माण संपन्न

0
9

प्रभु श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी श्रध्दालुओं को दी बधाई शुभकामनाए
गोंदिया. गोंदिया के श्री अग्रसेन द्वारा के समीप स्थित प्राचीन सुप्रसिध्द श्री सितारामजी के जीर्ण मंदिर के नवनिर्माण एवं प्रभु श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मणजी एवं शिव पंचायत आदि की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सपत्नीक प्रभु श्रीराम, सीताजी एवं लक्ष्मणजी तथा शिव पंचायत का पूजन कर आशिर्वाद लिया तथा उपस्थित सभी श्रध्दालुओं को मंदिर के नवनिर्माण-प्रभु के प्राणप्रतिष्ठा पर्व की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि, जनवरी २०२४ में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने गोंदिया के प्राचीन प्रभु श्रीसीताराम मंदिर के नवनिर्माण की घोषणा की थी और अथक प्रयत्न कर शासन से इस हेतु ३० लाख रुपए की निधी उपलब्ध कराई। जिससे मंदिर का निर्माणकार्य पूर्ण हुआ और एक बार पुनः प्राण प्रतिष्ठा के साथ गोंदिया में प्रभु श्रीराम मंदिर में स्थापित हुए। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सर्वश्री नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, मारवाड़ी युवक मंडल अध्यक्ष महेश (मन्नु) गोयल, गांधी चौक दुर्गा उत्सव समिती अध्यक्ष सुनिल अग्रवाल (बारदानेवाले), महेश अग्रवाल (माया), शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन के महासचिव अपूर्व अग्रवाल, कृउबास उपसभापती राजकुमार (पप्पु) पटले, कृउआस संचालक सुरेशकुमार अग्रवाल, धनलाल ठाकरे, सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल अग्रवाल (लाला सर), नागेद्रनाथ चौबे (भय्यु), रमाकांत अवस्थी (मुन्ना), प्रफुल गोयल (लालु), पार्षद अशोक (गप्पु) गुप्ता, राकेश ठाकुर, शीलु ठाकुर, अमर रंगारी, चंद्रकुमार चुटे, रुपेश नशिने, क्रांती जायसवाल, मंदिर निर्माता ठेकेदार संजु माने, वास्तुकार सत्यम कमल पुरोहित श्रीकांत चांदुरकर, असित अग्रवाल, देवेन्द्रबाबू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (दिल्ली वाले) सहित श्रध्दालुगण उपस्थित थे।