गोंदिया, प्रतिनिधि।श्री गुरुदेव आदिवासी शिक्षा प्रसारक मंडल, गोविंदपुर के अध्यक्ष तथा गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. नामदेवरावजी किरसान का जन्मदिवस संस्था के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन, शुभकामना समारोह तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम आदिलोक विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, बोलुंडा, आदिलोक महिला बी.एड. महाविद्यालय, गोरेगांव, आदिलोक अध्यापक विद्यालय, गोरेगांव, किरसान मिशन स्कूल, गोरेगांव, किरसान मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गणखैरा, किरसान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गणखैरा तथा किरसान मिशन स्कूल, चोपा/कालीमाटी में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सभी संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सांसद डॉ. नामदेवरावजी किरसान के शिक्षा, समाजसेवा तथा आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. किरसान के नेतृत्व में संस्था ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, सामाजिक चेतना और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में गोंदिया जिला कांग्रेस के महासचिव रामसिंह चौहान, जिला कांग्रेस के सचिव इसुलाल भालेकर, आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत किरसान, संस्था के सचिव सुभाष चुलपार, प्राचार्य वैद्य सर, प्राचार्य विनोदजी, प्राचार्य अनिलकुमार राव, प्राचार्या कविता येडे, प्राचार्य दिलीप कोल्हे सहित संस्था के सभी प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सांसद डॉ. नामदेवरावजी किरसान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।





