26.6 C
Gondiā
Tuesday, August 18, 2026
Home हिंदी खबरे दुलीचंद मेश्राम का थाईलैंड में आंतरराष्ट्रीय तायक्वांडो प्रतियोगिता में सम्मान

दुलीचंद मेश्राम का थाईलैंड में आंतरराष्ट्रीय तायक्वांडो प्रतियोगिता में सम्मान

0
3

गोंदिया: वर्ल्ड तायक्वांडो से संबद्ध तायक्वांडो एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड और हीरोज तायक्वांडो ऑर्गनाइजेशन थाईलैंड के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, पटाया शहर, थाईलैंड में हाल ही में ‘हीरोज कप 9वीं आंतरराष्ट्रीय तायक्वांडो चैंपियनशिप 2026’ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में गोंदिया के आंतरराष्ट्रीय तायक्वांडो प्रशिक्षक और रेफरी दुलीचंद मेश्राम ने भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने पदक जीते। मेश्राम इनके अंतरराष्ट्रीय कोच के रूप में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतियोगिता आयोजन समिति की अध्यक्ष कैसिन्ड्रा हल्लेर के हाथों उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मेश्राम इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तायक्वांडो प्रतियोगिताओं में टीम कोच और रेफरी के रूप में कार्य कर चुके हैं। गोंदिया की मिट्टी के एक प्रशिक्षक को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला यह सम्मान पूरे जिले का नाम रोशन हवा है। थाईलैंड में हुए इस सम्मान के लिए जिले भर से उन्हें बधाई मिल रही है। गोंदिया विधानसभा विधायक विनोद अग्रवाल, आमगांव विधानसभा विधायक संजय पुराम, अर्जुनी मोरगांव विधानसभा विधायक राजकुमार बडोले, जिला क्रीडा अधिकारी लक्ष्मीशंकर यादव, जिला तायक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. खगेंद्र येडे, डॉ. अजय बिरनवार, साथ ही कोच और कार्यकारी सदस्य अमित मेश्राम, निलेश फुलबांधे, कमलेश बारेवार, ओमेश्वर तांडेकर, धर्मेंद्र दमाहे, टीकेश्वर सोनवाणे, अर्जुन पटले, स्वप्निल ठाकरे, कुंजान डोये, कुसुम पटले, भारती चाचाने, आचल राऊत और जिले के कई खेल शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया है।