38.6 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे छत्तीसगढ़ में पहली बार मिले दुर्लभ प्रजाति के दो सांप

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिले दुर्लभ प्रजाति के दो सांप

0
24

blank

रायपूर। सर्प प्रभावित जशपुर जिले में दुर्लभ प्रजाति के कुछ सांप भी मिले हैं। सांपों के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता कैसर हुसैन ने बताया कि जिले में बोआ प्रजाति का दुर्लभ सांप सेंट बोआ को उनकी संस्था रेस्क्यू कर चुकी है।इस सांप की विशेषता के संबंध में उन्होनें बताया कि लोग इसे दो मुंहा सांप के नाम से जानते हैं। लोगों को भ्रम है कि इस सांप का दो मुंह होता है, लेकिन यह इस मान्यता के विपरीत बिल्कुल सामान्य सांप होता है।प्रदेश में पहली बार जशपुर में यह सांप देखा गया है। इसी तरह कॉपर हेड ट्रिकेंट प्रजाति का सांप प्रदेश में दूसरी बार जशपुर में देखा गया है। सबसे पहले यह सांप रायपुर में देखा गया था। इस सांप का सिर तांबा के रंग लिए हुए रंग-बिरंगा होता है।इससे लोगों को इसके रंग बदलने का और बेहद जहरीला होने का भ्रम होता है। इसके विपरीत यह सांप विषविहिन होता है। सांप का तीसरा दुर्लभ प्रजाति व्हाईटलीपट पिट वाइपर सांप भी प्रदेश में पहली बार जशपुर जिले में पाया गया है।

blank