43.7 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय देश सांसदों को मिली होली की चार दिन की छुट्टी

सांसदों को मिली होली की चार दिन की छुट्टी

0
23

blank

नई दिल्ली –संसद में इस हफ्ते गुरुवार से चार दिन की छुट्टी रहेगी। सदस्यों की गुजारिश पर राज्य सभा के सभापति और लोक सभा अध्यक्ष ने होली से एक दिन पहले पांच मार्च की बैठक रद्द करने का फैसला किया।

होली शुक्रवार को है और चूंकि संसद की कार्यवाही आमतौर पर वीकेंड पर नहीं होती है, इसलिए दोनों सदनों की अगली बैठक नौ मार्च सोमवार को होगी।

शनिवार को अपवाद था, क्योंकि संसद ने 28 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने की परंपरा निभाई। लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को घोषणा की कि सदन की बैठक नौ मार्च को होगी।

इससे पहले, राज्य सभा के उप-सभापति पीजे कुरियन ने सदन को जानकारी दी थी कि राज्य सभा सदस्यों के लिए अगले हफ्ते चार दिन का वीकेंड होगा।

blank