24.6 C
Gondiā
Saturday, August 22, 2026
Home हिंदी खबरे शासन धान उत्पादक किसानो की समस्या हल करे-राष्ट्रवादी काँग्रेस

शासन धान उत्पादक किसानो की समस्या हल करे-राष्ट्रवादी काँग्रेस

0
48

गोंदिया/ भंडारा: बेमौसम बरसात के आने से संपूर्ण जिले में धान उत्पादक किसानो का भारी नुकसान हुआ।गिले अकाल की स्थिती पैदा होकर धान के गुणवत्तापर का भी नुकसान हुआ है । बेमौसम की बारीश से धान पाखड हो गया जिसे शासकिय धान खरीदी केंद्रो पर खरीदी करने से मना किया जा रहा है । आदीवासी विकास महामंडल के पास धान खरीदी हेतू  व्यवस्थित यंत्रणा नही है साथ ही शासन ने धान खरीदी केंद्रो पर धान खरीदी करते समय अनेक शर्ते लगाकर किसानो के सामने भारी परेशानिया खडी की है।इसका राष्ट्रवादी काँग्रेस के पुर्व विधायक राजेंद्र जैन ने शासन द्वारा इस तरह जो व्यवहार किसानो के साथ हो रहा है, इसका विरोध किया है । खासदार प्रपुल पटेल इनके माध्यम से शासन व स्थानिक अधिकारीओ काे धान खरीदी केंद्रो पर लगायी गयी सभी शर्ते रदद् की जाए, पाखड धान की खरीदी की जाये व धान का भुगतान तुरंत किया जाये, एैसी मांग की है । परेशानी मे अटके किसानो के हित के लिए राष्ट्रवादी काॅंग्रेस हर संभव प्रयास करेगी।शासन से गोंदिया जिले को गीला अकालग्रस्त घोषित कर कर्ज वसुली रोकी जाए तथा किसानो का सरसकट कर्ज माप किया जाए यह भी मांग की गई है ।