33.9 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे ख्रिसमस डे कार्यक्रम मे संविधान मैत्री संघ का भाईचारा संदेश

ख्रिसमस डे कार्यक्रम मे संविधान मैत्री संघ का भाईचारा संदेश

0
53

गोंदिया,26 दिसबंर- “ख्रिसमस डे” के सुअवसर पर फायर प्रेयर फेलोशीप गोंदिया द्वारा इसा मसिह जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्शोल्लास के साथ स्थानीक रेल्वे स्टेशन के करिब मोदी सभागृह में आयोजित किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथी स्वरुप सर्व मान. आप जिला प्रमुख पुरुषोत्तम मोदी, संविधान मैत्री संघ के संयोजक अतुल सतदेवे, आदेश गणवीर, सायमा खान, डॉ. गजानन चौधरी, सोमनाथ मुंडे, अविनाश राऊत, सुभाष देशमुख, किशोर मोरघडे, श्रावण गेडामआदि प्रमुखता से उपस्थीत थे. इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में विविध वर्ग कम्युनिटी के लोग शामिल हुये. संविधान मैत्री संघ ने उपस्थीत सभी को मैत्री का संदेश देते हुये आपस मे भाईचारे के महत्व को बताया और आगे होनेवाले कार्यक्रमो में एकदुसरे को शामिल करने की अपील की.कार्यक्रम को सुचारु रुप से संचालीत करने मे पास्टर रितेश निशाणे ने बडी भुमिका निभायी. जन्मोत्सव कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत बच्चो और बडो द्वारा विविध गीत, संगीत और डांस के माध्यम से संदेश कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम की सफलता हेतू माधुरी निशाणे, विक्की रामटेके, मोनिस, पिन्की चौरे, श्वेता चौरे ने प्रयास किया.