बालाघाटा/बिरसा,13 जनवरी :- पंवार राम मंदिर ट्रस्ट की 11 जनवरी को मंदिर परिसर में पंवार राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष उमेश देशमुख की अध्यक्षता में और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आर.एल.राणा(प्राचार्य)जी.एल.गौतम(अधि.)छगनलाल टेम्भरे सचिव, भदरीप्रसाद चौहान सहसचिव डॉ.बी.एल.पटले, राजाभोज स्मारक समिति के अध्यक्ष और युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रल्हाद पटले, ट्रस्ट सदस्य रामनाथ सिंह ठाकुर, गुलाब चौहान, मोहपत सिंह ठाकुर, पुष्करसिंह तुरकर, शंकरलाल बघेल, गब्बूलाल अमुळे, जुगलकिशोर ठाकुर, खिलेंद्र यदुनंदनसिह टेम्भरे, गणेशप्रसाद राहंगडाले, मोहनलाल गौतम, जितेंद्र पटले, ओंकार चौधरी, ओंकार राहंगडाले, ब्रिजलाल चौधरी, नन्दलाल पटले, नीलकंठ हरिनखेड़े, राजा चौधरी (अधि)की प्रमुख उपस्थिति में बैठक संपन्न होने की जानकारी पंवार राम मंदिर ट्रस्ट बैहर के सह सचिव डॉ बी एल पटले ने दि।
बैठक में पंवार राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम 28 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्ट्रिय अधिवेशन और 29 जनवरी 2020 को पंवार राम मंदिर ट्रस्ट बैहर तथा राजाभोज स्मारक समिति बैहर के द्वारा संयुक्त रूप से 4 टन भार की 20 फीट ऊँची + 11 फीट स्टेच्यू सहित कुल 31 फीट ऊँची गनमेटल से राष्ट्रपति पुरुष्कार प्राप्त मूर्तिकार नेलसन के नेल्सन मूर्ति कला गृह भिलाई मे निर्मित *चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की विशाल आदमकद प्रतिमा वनांचल बैहर की पहाड़ी पर पंवार समाज की राष्ट्रिय तीर्थ स्थली पंवार राम मंदिर परिसर मे अनावरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई जिसमें अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था भोजन व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था पंडाल व्यवस्था राजाभोज शोभा यात्रा कार्यक्रम मे उपस्थित जन समुदाय के लिए दो दिन तक भोजन व्यवस्था मंच व्यवस्था आदि विषयों को लेकर ट्रस्ट सर्किल समितियों नगर संगठन युवा संगठन महिला संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यो को अलग – अलग जिम्मेदारियों का विभाजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यो की सहमति से उन्हें प्रदाय किया गया।जिसमे बैठक में उपस्थित सदस्यो ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाई।
कार्यक्रम में समाज के विलुप्त हो रहे व्यंजनों का आनंद लेने के लिए पवारी व्यंजनों का आनंद मेला ट्रस्ट के आनुषांगिक संगठनों के महिला मातृ शक्तियों द्वारा लगाया जायेगा जिसका उदघाटन 28 जनवरी को अथितियों की उपस्थिति मे होगा।अनावरण कार्यक्रम के दिन सभी सर्किल समितियों के द्वारा अलग अलग झांकिया भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम माता जानकी भ्राता लखन माँ महामयादेवी शिव शंकर भोले नाथ वीर बजरंगबली और चक्रवर्ती सम्राट राजाभोज की झाकिया सभी सर्किलों से रैली के रूप में विवेक ज्योति उच्च.माध्य. विद्या. बैहर के परिसर में जमा होगी और शोभा यात्रा के रूप में नगर का भ्रमण करते हुए पंवार राम मंदिर परिसर में पहुँचेगी।जहाँ अथितियों की गरिमामयी उपस्थिति में चक्रवर्ती सम्राट राजाभोज की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।
बैठक मे पंवार क्षत्रिय समाज सर्किल पोंडी के अध्यक्ष यशवंत शरणागत, सरेखा सर्किल अध्यक्ष तेजराम ठाकरे, सर्किल समिति लिंगा के सचिव तुलसीराम बघेल, पंवार नगर संगठन के अध्यक्ष रोहित भैरम, सचिव ढलक राम राहंगडाले ,पंवार युवा मंच पोंडी के अध्यक्ष दिनेश बोपचे, कांति लाल चौहान, राजाभोज स्मारक समिति के महा सचिव महेश ठाकरे, उपाध्यक्ष रामेश्वर कटरे ,सह सचिव त्रिलोक सिंह तुरकर, मुकेश भगत, देवेंद्र रमेश पटले, डॉ हुमेन्द्र राहंगडाले, युवा संगठन बिरसा के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, मनोज बिसेन, चित्र कुमार ठाकरे, उमेश टेम्भरे,ग्राम इकाई कटंगी अध्यक्ष दुर्गेश बिसेन, सचिव नरेंद्र राहंगडाले, हरिनारायण राहंगडाले ,टेकराम राणा सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।





