40.6 C
Gondiā
Tuesday, June 16, 2026
Home हिंदी खबरे ओबीसी जनगणना हेतू युवाओ की आवाज संगठन करेगा आमरण उपोषण आंदोलन

ओबीसी जनगणना हेतू युवाओ की आवाज संगठन करेगा आमरण उपोषण आंदोलन

0
431

blank

गोंदिया,2 मार्चः- युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संघठन की मासीक सभा स्थानीय विश्रामगृह मे जिला अध्यक्ष सचिन राहंगडाले के उपस्थिती मे ली गयी।जिसमे ओबीसी जनगणना मुहिम के विषय पर शासन द्वारा ओबीसी जनगणना नही होती तो संग़ठन द्वारा बहिष्कार किया जायेगा वैसेही जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण उपोषण करने का निर्णय लिया गया। शैक्षणिक क्षेत्र, राजकीय क्षेत्रो में बहुसंख्यक जनसख्या के आधार पर ओबीसी को मूलभूत अधिकार प्राप्त होने वास्ते शासन ने ओबीसी जनगणना करना आवश्यक है,जिस फलस्वरूप आगामी राजकीय गतिविधियों में भी सीटों को आरक्षण में भी उचित रूप से उचित स्थान मिले। साथ ही शैक्षणिक स्तर पर गुणवंत विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उनका अधिकार प्राप्त हो इन सभी बातों पर संगठन की सभा मे चर्चा कर संगठन के नेतृत्व जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ओबीसी जनगणना की लड़ाई वास्ते आमरण उपोषण करने का संकल्प लिया है।बैठक मे सचीन राहंगडाले (जिल्हाध्यक्ष), शाहरुख पठान जाकिर खान (जिल्हाउपाध्यक्ष), विजय राहंगडाले (प्रचारप्रमुख), चंदाताई सिंगन्धुपे (जिल्हा सचिव), मंगेश शेंडे,नितिन तुरकर,ओमप्रकाश पारधी,सचिन तुरकर (महासचिव) निखिल शुलोधिया (कोषाध्यक्ष)), यशवंत मेश्राम (अध्यक्ष- गोंदिया तालुका), सुभम मेश्राम (उपाध्यक्ष-गोंदिया तालुका), तैशीम शाह (अध्यक्ष- गोंदिया शहर), इशुदास हरपाल (उपाध्यक्ष- गोंदिया शहर), कुंदाताई भाष्कर (अध्यक्ष- शहर महिला ), निशाताई पाचे (उपाध्यक्ष- गोंदिया शहर),तीर्थंराज ऊके (विस्तार अधिकारी- महिलाबालकल्याण),सुद्दोधन सहारे (राज्य घटना प्रबोधनकार),एच.पी.गजभिये (ग्रामसेवक- डांगोरली), देबीलाल धुवारे, सुखचंद बिसेन,अजित सावनकर,विजय राहंगडाले (जिल्हा प्रचारप्रमुख),कृष्णा येडे उपस्थित थे।