गोरेगांव, दि.20: -कोविड़ 19 की रोकथाम तथा कोरोना वाइरस से बचने के लिए उपाय के तौर पर मास्क के साथ आवश्यक वस्तुओं पर सेनिटाइजर का उपयोग किया जाय इस तरह का आव्हान तथा सुझाव प्रशासन द्वारा दिया जा रहा हैं। अतिआवश्यक के रूप में रसोई गैस सिलेंडर आता है जिसका सबध सीधे रसोई से होता है। गोरेगांव नगर पंचायत में स्थित गायत्री भारत गैस एजन्सी में सबसे पहले गैस सिलेंडर पर सेनिटाइजर का छिड़काव किया जाता हैं । उसके बाद ही उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा हैं। गायत्री भारत गैस एजन्सी के संचालक नितिन बारेवार ने जानकारी देते हुए बताया की हर रोज सिलेंडरों पर सेनिटाइजर किया जाता हैं ताकी उपभोक्ता सुरक्षित रहे । जिले की शायद पहली एजंसी होगी जो सेनिटाइजर युक्त रसोई गैस सिलेंडर का वितरण कर रही होगी
बतादे की कोरोना को रोकना है तो सबसे पहले प्रत्येक व्यक्तियों ने तीस सेकंड अच्छे से हाथ धोना चाइए, आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकले, मास्क का उपयोग कर एक दूसरे से दूरियां बनाए रखे, व सेनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए।तभी कोरोना को भगाया जा सकता हैं। रसोई गैस सिलेंडर ऐसी अतिआवश्यक वस्तु हैं जो प्रत्येक परिवारों के लिए जरूरत बन गई है। जिसका सीधा संबंध रसोई घर से होता है। रसोई में उपयोग होने वाली प्रत्येक वस्तु सुरक्षित होना आवश्यक होता है। कोरोना वाइरस को देखते हुए गायत्री भारत गैस एजन्सी संचालक ने सेनिटाइजर युक्त सिलेंडर वितरित करने का निर्णय लिया । इस निर्णय के तहत हर रोज सिलेंडरों पर सेनिटाइजर किया जा रहा है। सेनिटाइजर के बाद ही उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा हैं ।





