41.3 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home राजकीय सांसद प्रफुल पटेल 16 व 17 को भंडारा-गोंदिया जिले के दौरे पर

सांसद प्रफुल पटेल 16 व 17 को भंडारा-गोंदिया जिले के दौरे पर

0
515

blank

गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल आगामी 16 व 17 अगस्त को भंडारा एवं गोंदिया जिले के दौरे पर आ रहे है। आज इतवार को सांसद पटेल 16 अगस्त रविवार को दोपहर 12.30 बजे वरठी में विधायक राजू कारेमोरे के निवास पर पहुँचकर सांत्वना भेंट देंगे। दोप. 1.30 बजे भंडारा के भंडारा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को भेंट देकर वहां से गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

सांसद प्रफुल पटेल शाम 4 बजे गोंदिया पहुँचकर निवास स्थान पर विश्राम व मुकाम करेंगे। तथा 17 अगस्त को देवरी तहसील के लिए रवाना होकर वहां दोपहर 1 बजे देवरी के सी.के. बिसेन के निवास स्थल को भेंट देंगे। 3 बजे आमगांव शहर में पहुँचकर वहां पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय शिवनकर के निवास स्थल में पहुँचकर भेंट करेंगे।

blank