31.4 C
Gondiā
Sunday, June 14, 2026
Home हिंदी खबरे २०१९ में अतिवृष्टी तथा बाढ़ के वजह से फसलो के हुए नुकसान...

२०१९ में अतिवृष्टी तथा बाढ़ के वजह से फसलो के हुए नुकसान के मुआवजा के लिए २ करोड़ ९३ लक्ष रूपये

विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयत्नों को मिली सफलता

0
343

blank

गोंदिया :  सन २०१९-२० में सितंबर महीने में ८ व ९ तारीख को गोंदिया जिल्हे के लगभग सभी तालुका के अनेक गाँवो में अतिवृष्टी के कारण बाढ़ का पानी किसानो के खेतो तक पहुँचकर फसलो को भारी पैमाने पर नुकसान पहुंचा था | दरम्यान गोंदिया तालुका में ३९०३०.२९ हेक्टर में से १८०० हेक्टर खेती का ऐसा कुल ४३०० किसानो को नुकसान हुआ था | मगर किसानो को आज तक  किसी भी प्रकार की मदद सरकार से दी नही गई थी  | विधायक  विनोद अग्रवाल इन्होने आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वसन मंत्री श्री. विजय वडेट्टीवार से मुंबई में भेट लेकर २ करोड़ २९ लाख ८५ हजार रूपये की निधी तत्काल किसानो के खाते में जमा करने के लिए विनंती की थी  | जिसपर सकारात्मक प्रतिसाद देकर मा. मंत्री महोदय ने आनेवाले १५ दिनों में मदत निधी जमा की जाएगी ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल इन्हें आश्वासन दिया था | आखिर ११ सितंबर २०१९ को अतिवृष्टी तथा बाढ़ के वजह से हुए नुकसान के मुआवजा के लिए किसानो के लिए ५ करोड़ ६७ लाख रुपये मंजूर किये गए है | इसमें गोंदिया को सर्वाधिक २ करोड़ ९२ लाख ८५ हजार रुपये की मदद निधी दी गई है | जिसका लाभ ४३०० किसानो को दिया जायेगा |
*इन ३३ गाँवो के किसानो को मिलेगा लाभ*
तेढवा २९३, डांगोरली ३१०, किन्ही १९३, कासा १३५, पुजारीटोला ४२५, मरारटोला (कासा) ४२०, ब्राम्हणटोला १२८, देवरी, ७०, बिरसोला ३९१, भाद्याटोला ५५, जिरुटोला ७२, कोरणी ७०, कन्हारटोला २, शेरकाटोला ३८, काटी  १४, महालगाव १११, मुरदाडा १३७, लोधीटोला १३४, धापेवाडा १६३, नवेगाव (धा.) ११४, सोनपुरी २, सतोना ८४, बनाथर १७१, बडेगाव १२३, कोचेवाही १४१, कटंगटोला १७, धामणगाव ६९, जगनटोला ५६, रजेगाव  १२०, मरारटोला १५, मोगर्रा १२, चांगेरा ११६ तथा लंबाटोला के १५ ऐसे कुल ३३ गाँवो के ४३०६ किसानो को इसका लाभ दिया जायेगा |
*इस प्रकार होगा निधी का वितरण*
पिछले साल सितंबर २०१९ में अतिवृष्टी के वजह से किसानो के फसलो के नुकसान की भरपाई के लिए २० हजार ४०० रूपये प्रति हेक्टर प्रत्येक किसानो को देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है | जिसमे २३५ किसानो के १  हेक्टर तक फसल कर्ज माफ किया जायेगा ऐसा विनोद विधायक विनोद अग्रवाल इन्होने बताया |
*नही था प्रस्ताव तैयार*
जनता के विधायक के रूप में चुने जाने के बाद, प्राथमिकता से किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाने के प्रयास शुरू किए थे। संबंधित विभाग की समीक्षा से पता चला कि प्रस्ताव तैयार नहीं था। कृषि विभाग से लगातार संपर्क किया, उसके बाद एक प्रस्ताव तैयार किया और उसे मुंबई भेजा। हालांकि, विधायक विनोद अग्रवाल ने इसमें कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियों को खोजने के बाद प्रस्ताव को वापस बुला लिया। जैसा कि सरकार ने तय किया है, बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 1 हेक्टेयर तक के फसली ऋण भी माफ किए जायेगे लेकिन ऐसे किसानों की सूची को प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया था। विधायक विनोद अग्रवाल ने ध्यान दिया और मूल प्रस्ताव में उन किसानों के नाम शामिल किए जिन्हें 1 हेक्टेयर तक फसल ऋण माफी मिल रही है। और प्रस्ताव वापस सरकार को सौंप दिया गया।
*केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा राहत और पुनर्वसन मंत्री को दिया धन्यवाद*
अतिवृष्टी के वजह से नुकसान हुए किसानो को  मदद मिलनी चाहिए इसके लिए प्रस्ताव सरकार के पास था | कोरोना के प्रादुर्भाव के वजह से फाईल पर कार्यवाही नही हो सकी | मुंबई मंत्रालय के कामो की शुरुवात होते ही विधायक विनोद अग्रवाल ने नुकसान के लिए किसानो को भरपाई मिलनी चाहिए इसके लिए राहत व पुनर्वसन मंत्री से भेट ली | जिसपर मंत्री विजय वड्डेटीवार ने १५ दिनों के भीतर किसानो के लिए मदद देने का आशवासन विधायक विनोद अग्रवाल इन्हें दिए थे | कुछ दिनों पहले अधिवेशन के समय में मा.मंत्री विजय वड्डेटीवार से फिर एक बार विधायक विनोद अग्रवाल इन्होने लगातार ४ दिनों तक पाठपुरावा कर नुकसान ग्रस्त किसानो को मदद निधी के लिए ५ करोड़ ६७ लक्ष रूपये किसानो के लिए उपलब्ध करवाने में सफल रहे |
विधायक विनोद अग्रवाल अधिवेशन से वापस गोंदिया आने के दुसरे दिन ही ५ करोड़ ६७ लाख रूपये किसानो के मदद के लिए दिए जा रहे है | इसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल इन्होने केंद्र सरकार तथा मा.मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार तथा राहत व पुनर्वसन मंत्री विजय वड्डेटीवार इनका आभार व्यक्त किया |
*अतिवृष्टी तथा अन्य कारणों से हुआ नुकसान की भरपाई मिलेगी जल्द ही*
मंत्री विजय वडेट्टीवार ने विधायक विनोद अग्रवाल को आश्वासन दिया कि सरकार पिछले 3 वर्षों से चक्रवात, घर की आग और अन्य कारणों से घरों और खेतों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, विधायक विनोद अग्रवाल ने कुछ दिनों पहले गोंदिया में भारी बारिश के कारण कृषि और घरों को हुए नुकसान के लिए 1 करोड़ रुपये की मंजूरी पर नाराजगी व्यक्त की और मंत्री से सहायता राशि बढ़ाने का अनुरोध किया है। जिसपर मंत्री विजय वड्डेटीवार ने उन्हें इसके प्रति मदद किये जाने का आश्वासन दिया है |