33.7 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे साहित्य मंडल दीप मिलन काव्य गोष्ठी

साहित्य मंडल दीप मिलन काव्य गोष्ठी

0
296

blank

गोंदिया – कोविद-19 की त्रासदी के चलते सतत नौ महिने से बंद गतिविधियों की शुरुआत करते हुए भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया ने गुरुवार दि.१९ नवम्बर को कवि श्री छगन पंचे के गजानन कालोनी स्थित निवास पर दीप मिलन काव्य गोष्ठी आयोजित कर अपनी मासिक गोष्ठी एवं विमर्श श्रंखला का पुनः शुभारंभ किया.
अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री प्रकाश मिश्रा ने की. माँ सरस्वती के छायाचित्र के पूजन पश्चात साहित्य मंडल के संयोजक कवि श्री शशि तिवारी ने मधुर स्वरों में माँ सरस्वती की वंदना की.
कवि गोष्ठी में आमंत्रित कवि सर्वश्री सुरेन्द्र (लोकेश) जगने, निखिलेशसिंह यादव, मनोज बोरकर मुसव्विर,शशि तिवारी, छगन पंचे छगन,रमेश शर्मा एवं प्रकाश मिश्रा ने हास्य व्यंग्य,गीत ग़ज़ल सामयिक रचनाओं की प्रस्तुति की. विशेषकर जहाँ कोरोना की त्रासदी का कवियों ने उल्लेख किया वहीं दीये की भांति प्रकाशवान रहने का संदेश भी अपनी रचनाओं के माध्यम से दिया. संचालन का कुशल दायित्व वरिष्ठ कवि संगीतज्ञ श्री रमेश शर्मा ने संभाला. आभार प्रदर्शन करते हुए सह सचिव श्री निखिलेशसिंह यादव ने मासिक काव्य गोष्ठी की यह श्रंखला सतत जारी रखने की घोषणा की. स्वल्पाहार के पश्चात गोष्ठी का समापन हुआ.

blank