40.3 C
Gondiā
Saturday, June 13, 2026
Home हिंदी खबरे साहित्य मंडल ने अर्पित की अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को आदरांजलि

साहित्य मंडल ने अर्पित की अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को आदरांजलि

0
39

blank

गोंदिया– अमर शहीद चंद्रशेखर तिवारी आजाद की पुण्यतिथि पर भिन्न भाषी साहित्य मंडल के पदाधिकारी सदस्यों ने स्थानीय सुभाष उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुँच कर उन्हें विनम्र आदरांजलि अर्पित की. वरिष्ठ कवि संगीतकार श्री रमेश शर्मा एवं न. प.सेवकांची सहकारी पत संस्था के अध्यक्ष श्री रवि गायधने गुरुजी ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वरिष्ठ कवि प्रकाश मिश्रा,छगन पंचे ,शशि तिवारी, निखिलेशसिंह यादव, साहित्य मंडल सहसहसचिव जितेन्द्र तिवारी, सचिव मनोज एल जोशी, अविनाश मानकर व अन्य उपस्थितों ने पुष्पांजलि अर्पित कर चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए. संचालन संस्था संयोजक शशि तिवारी ने, आभार सचिव मनोज जोशी ने व्यक्त किया.