40.7 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे ट्रेन से कटकर बाघ की मौत;पिंडकेपार गोगले रेलवे मार्ग की घटना

ट्रेन से कटकर बाघ की मौत;पिंडकेपार गोगले रेलवे मार्ग की घटना

0
58

blank

गोदिया-गोरेगांव वन परीक्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिंडकेपार गोगले रेलवे मार्ग पर बाघ की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की घटना 8 मार्च को सुबह 8:00 बजे के दौरान सामने आई है .गोरेगांव वन विभाग ने घटना का पंचनामा कर बाघ को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अग्नि दे दी गई है.
इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि गोंदिया चंद्रपुर रेलवे मार्ग पर पिंडकेपर गोगले रेल मार्ग है. पोल क्रमांक 1025 के समीप मालगाड़ी से कटकर बाघ की मौत हो गई.चंद्रपुर की ओर से गोंदिया की ओर मालगाड़ी गुजर रही थी इसी गाड़ी की चपेट में आकर बाघ की मौत हो गई वन विभाग द्वारा जानकारी दी गई, कि मृतक बाघ लगभग 1 वर्ष का है घटना की जानकारी मिलती ही उपवन संरक्षक कुलराज सिंह, acf आरआर सदगीर, नागझिरा अभयारण्य के उपसंचालक पूनम पाटे, जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे गोरेगांव विभाग के क्षेत्र सहायक धुर्वे, स्वप्निल दोनोंडे आदि घटनास्थल पर पहुंच गए, घटना का पंचनामा कर बाघ को अग्निदाह कर दिया गया, बता दे की 3 दिन पूर्व ही गंगाझरी रेलवे मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन भालू की मौत हो गई थी, वन विभाग से मांग की जा रही है कि रेलवे के दोनों बाजू में सुरक्षा के इंतजाम के लिए तार लगाकर वन्य जीव की जान बचाये.

बाघ का पंजा गायब
ट्रेन से कटकर बाघ का एक पैर धड़ से अलग हो गया है, लेकिन घटनास्थल पर पंचनामा के दौरान यह बात सामने आई कि बाघ का एक कटा हुआ पैर घटना स्थल से गायब था. आशंका जताई जा रही है कि कई वह कटा पैर रेलवे गाड़ी में लटककर तो नहीं गया फिर भी गायब पैर की तलाश में वन विभाग जुट गई है. जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर कटे हुए पैर को ढूंढना शुरू कर दिया गया.

blank