
लांजी(श्रेयष तिडके)। होली पर्व में सख्त आदेश के बाद स्थानीय शासकीय महाविद्यालय लांजी में 01 अप्रैल को मनाया जाने वाला होली मिलन समारोह विवादों के घेरे में नजर आ रहा है। यह मामला सोशल मिडिया पर छाया रहा और इसको लेकर प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठने लगे तो आखिरकार छात्रों ने अपना पक्ष रखते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई दी है।
शासकीय महाविद्यालय लांजी के छात्रों द्वारा बताया गया कि शासकीय महाविद्यालय में जो होली मिलन समारोह आयोजित किया गया उसमें रंग-गुलाल लगाकर और धीमी गति से ध्वनि विस्तारक यंत्री का उपयोग कर होली पर्व का आनंद लिया गया और महाविद्यालय स्टाॅफ की अनुपस्थिति रही और उसमें महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्राचार्य के नाम से एक सूचना भी जारी कर दी गई थी।
– इनका कहना है
इस मामले पर महाविद्यालय के प्राचार्य आर. सोनवाने से चर्चा पूछा गया और अवकाश के बाद कार्यालयीन दिवस पर इस मामले में अग्रिम जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि आखिर इस समारोह के लिए प्राचार्य की अनुमति ली गई अथवा नहीं और अगर अनुमति नहीं दी गई हो तो किसकी शह पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जांच उपरांत ही किसी प्रकार की कार्यवाही की निश्चितता निर्धारित की जाएगी।
– रविंद्र परमार, एसडीएम लांजी




