40.6 C
Gondiā
Tuesday, June 16, 2026
Home हिंदी खबरे भाजयुमो गोंदिया तालुका की संगठनात्मक विस्तारित बैठक सम्पन्न

भाजयुमो गोंदिया तालुका की संगठनात्मक विस्तारित बैठक सम्पन्न

0
40

blank

गोंदिया- भारतीय जनता युवा मोर्चा गोंदिया तालुका द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर रावनवाड़ी में आज दिनांक: 15 ऑगस्ट को तालुका स्तरीय संगठन की विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपूर्ण तालुका से युवाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
भाजयुमो ज़िल्हाध्यक्ष ओम कटरे इनकी सूचना पर तालुकाध्यक्ष तिजेश गौतम के नेतृत्व में उक्त बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा तालुकाध्यक्ष धनलाल ठाकरे इन्होंने की, माजी आ. गोपालदास अग्रवाल इनके प्रमुख मार्गदर्शन में तथा जिल्हा संगठन महामंत्री संजू कुलकर्णी, जिल्हा सचिव योगराज रहांगडाले, तालुका महामंत्री मनोज मेंढे, देवचंद नागपूरे, सत्यम बहेकार, भाजयुमो जिल्हा महामंत्री कुनाल बिसेन, अंशुल बिसेन इनके प्रमुख उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में गोंदिया तालुका से अनेक युवा मित्रों तथा युवतियों ने पार्टी में प्रवेश किया, तथा युवा वॉरियर उपक्रम अंतर्गत विधानसभा के सभी गांवों के शाखा अध्यक्षों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। उपक्रम अंतर्गत सभीं शाखाओ का कार्यकारिणी गठन तथा ग्रामस्तर पर शाखा का फलक अनावरित करने हेतु आवश्यक सूचना दी गयी।
कार्यक्रम में तालुका कार्यकारिणी से महामंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ललित बिसेन, देवलाल जमरे, राजेन्द्र भगत, सचिव संतोष हनवते, पंकज कदम, सुरेंद्र वडेगावकर, गोरेलाल बोपचे, कमलेश पाचे, विजय रहांगडाले, जागेश नागपूरे, युवती संयोजिका कु.आशा दमाहे, अनमोल उके, पृथ्वीराज दसरे, लंकेश पटले, लोमेश बिसेन, मुकेश मानकर, शिव सुलाखे, सोनू गिरी, सुनील ब्राम्हणकर एवं सभी ग्राम शाखा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।