पत्रकार की लेखनी शासन, प्रशासन और समाज को मार्गदर्शित करती है- डॉ. परिणय फुके

0
15
प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का 6वां स्थापना दिवस: विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो पर हुआ सत्कारमूर्तियों का सम्मान…
गोंदिया। जब पूरा देश कोविड संकट में तालाबंदी के दौर से गुजर रहा था, उस  दौर में भी पत्रकारों ने फ्रंट लाइन वर्कर बनकर अपना सामाजिक दायित्व निभाया। सामाजिक, राजनैतिक प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही वे जान जोखिम में डालकर समाज का आईना बनकर तटस्थ रहे। उनके हर कार्य सरहानीय है। पत्रकार समाज का आईना है। इस आईने के प्रतिबिंब से समाज को एक दिशा और सामाजिक कार्यो में अग्रसर रहने वाले चेहरो को पहचान मिलती है, यह आज के इस कार्यक्रम में चरितार्थ हो रहा है। उक्त आशय के उदगार जिले के पूर्व पालकमंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके ने व्यक्त किया।
श्री फुके 1 सितम्बर को गोंदिया के द ग्रैंड सीता होटल के हॉल में आयोजित प्रेस्ट ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के 6वें स्थापना दिवस एवं सत्कार समारोह में उद्घाटक के रूप में बोल रहे थे।
अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन , विधायक विनोद अग्रवाल (गोंदिया) , विधायक विजय रहांगडाले (तिरोड़ा) व गोंदिया नप के अध्यक्ष अशोकभाऊ इंगले मंचासीन थे। प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के अध्यक्ष अपूर्व मेठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सचिव रवि आर्य, उपाद्यक्ष  संतोष शर्मा, जयंत शुक्ला, कोषाध्यक्ष हिदायत शेख, जावेद खान, आशीष वर्मा, योगेश राऊत, हरिंद्र मेठी, देवा सहारे ने अतिथियों का स्वागत किये।
विधायक परिणय फुके ने आगे कहा, जैसे हीरे की पहचान सिर्फ जोहरी जानता है, वैसे ही आज वो भूमिका पत्रकार निभा रहे है। उनकी दूरदृष्टि का असर ही है जो आज जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन महानुभवों को ढूंढकर यहाँ इस मंच से उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो का सत्कार और सम्मान समाज को दिशा देता हैं एवं औरो को प्रेरित कर सामाजिक कार्यो में आगे लाता है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया संस्था केे पत्रकार पिछले अनेक वर्ष से पत्रकारिता से जुड़े होकर अपनी लेेखनि के साथ साथ समाज हितों में बेहतर कार्य कर रहे है।
विधायक विजय रहांगडाले ने अपने सम्बोधन में कहा की वे पत्रकार ही जो जनप्रतिनिधियों के कार्यो को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन तक पहुचाते है एवं समाज की जरूरतों को आगे लाकर उनके समाधान का रास्ता दिखाते हैं।
विधायक विनोद अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा की पत्रकार ही वो आधार स्तंभ है जो हर कार्य में पैनी नजर रखकर पारदर्शिता लाने का कार्य करता है। समाज में पत्रकारों की भूमिका अग्रणी है। कभी-कभी ऐसे प्रसंग भी घटित होते है जिसे हमें उन त्रुटियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है। समाजहित में पारदर्शी पत्रकारिता में गोंदिया के पत्रकारों की भूमिका सकारात्मक रही है।
पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने अपने संबोधन में कहा, प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया, पत्रकारों का ऐसा संगठन है जो पत्रकारिता के साथ ही समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। आज इस गैर राजनीतिक मंच पर हम सब राजनीतिक लोगो की एकसाथ उपस्थिति हमें गौरान्वित करती है। हम आभारी है कि आज समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक, शैक्षणिक, कृषि, साहित्य आदि और प्रशासनिक स्तर पर कार्य करने वाले सत्कारमूर्तियों का सत्कार करने का अवसर हमें प्रेस  ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
नगराध्यक्ष अशोक इंगले ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया द्वारा प्रतिवर्ष विविध क्षेत्रों में किये जा रहे समाजरत्नों के सत्कार व सम्मान पर संगठन के कार्यो की प्रशंसा की। श्री इंगले ने कहा पत्रकारों की विविध समस्याओं के समाधान हेतु हम हरसंभव प्रयासरत है। पत्रकारों ने सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से अपने प्रयास जारी रखना चाहिए। उनकी लेखनी ही समाज का आईना है। कलम से ही समाज को नया स्वरूप, दिशा और बेहतर सुशासन प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के अध्यक्ष अपूर्व मेठी ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यो से मान्यवरों को अवगत कराया, वही प्रस्तावना ट्रस्ट के सचिव रवि आर्य ने रखी। मंच संचालन जयंत शुक्ला ने किया,  सत्कारमूर्तियो का जीवन परिचय संतोष शर्मा, जावेद खान, आशीष वर्मा, राजन चौबे, देवा सहारे व बिरला गणवीर ने पढ़ा।
 
इन सत्कारमूर्तियो का हुआ सत्कार..
स्व. प्रमोद अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक जुगलकिशोर अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनके बेटे विनोद अग्रवाल  एवं प्रकाश अग्रवाल ने स्व. रणजीतभाई जसानी स्मृति प्रित्यर्थ जिल्हा गौरव पुरस्कार, समाजसेवा में प्रशासनिक स्तर पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य करने पर अपर जिलाधिकारी व जि प सीईओ राजेश खवले का स्व. रामकिशोर कटकवार स्मृति प्रित्यर्थ कर्तव्यनिष्ठ पुरस्कार, इसी तरह प्रसिद्ध साहित्यिक, कवि व लेखक शशि तिवारी का स्व. रामदेवजी जायसवाल स्मृति प्रित्यर्थ साहित्य रत्न पुरस्कार, कृषि क्षेत्र में उन्नत, शिक्षित किसान जी रघुपति राव का स्व. फाल्गुनरावजी पटोले स्मृति प्रित्यर्थ कृषिरत्न पुरस्कार, गरीबों को शिक्षा के मुख्य धारा में लाने हेतु प्रयास करने पर प्रशांत बोरसे को स्व. मोहनलालजी चांडक स्मृति प्रित्यर्थ शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार, एवं वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव साधवानी को प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित कर उनका शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह, व सम्मान पत्र देकर सत्कार किया गया।
इनकी भी रही प्रमुख उपस्थिती..
कार्यक्रम में डॉ. गजानन डोंगरवार, स्वास्थ उपसंचालक डॉ. रविशेखर धकाते, IMA अध्यक्ष डॉ. विकास जैन, दिलीप जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितिन कापसे, वरिष्ठ पत्रकार माणिक गेडाम, पार्षद लोकेश यादव, गोविंद तुरकर, डॉ.नीरज कटकवार, जयदीप जसानी, जसजीत सिंह भाटिया, नीलेश कोठारी, अजय शामका, छैलबिहारी अग्रवाल, नीरज कटकवार, देवेश मिश्रा, पीयूष दिगावकर, आजिंक्य इंगले, सूचना सहायक अधिकारी के के गजभिये , विजय मानकर, गणेश भदाडे, संजीव बापट, मुनेश रहांगडाले, माधव गारसे विशेष रूप से उपस्थित थे।
 हरिंद्र मेठी, बिरला गणवीर, सौ. अर्चना गिरी, दीपक जोशी, प्रमोद नागनाथे, उदय चक्रधर एवं अन्य सदस्यों ने सफलतार्थ प्रयास किये।। आभार प्रकट संस्था के कोषाध्यक्ष हिदायत शेख ने माना।