गडचिरोली,दि.25 मईः सरकार द्वारा जारी किये गये आत्मसमर्पण योजना के तहेत साल भर में विभिन्न मुठभेडो में नक्सलीयों का किया गया खात्मा एवं हिंसा के जीवन को परेशान हुए वरिष्ठ नक्सलीयो सहीत अन्य जहाल नक्सलीयोंने आज तक आत्मसमर्पण किया है। उसी के चलते आत्मसमर्पीत नक्सलीयों का गडचिरोली पुलिस द्वारा पुनर्वास के कारण नक्सली बडी मात्रा में आत्मसमर्पण कर रहे है। हाल ही में 12 लक्ष रूपये इनाम रहे नक्सली रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का आत्राम (उम्र 63,रा. अर्कापल्ली तहसील अहेरी जि.गड़चिरोली)एंव माधुरी ऊर्फ भुरी ऊर्फ सुमन राजु मट्टामी (उम्र 34 रा. गट्टेपल्ली तहसील एटापल्ली जि.गडचिरोली) इन्होने पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के सामने आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पीत सदस्य रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का आत्राम की नक्सली की कार्य अवधी मे रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का आत्राम माह-मार्च- 2005 मे अहेरी दलम सदस्य पद पर भरती हुआ था। माह-मई 2005 से माड डिवीजन तकनीकी टीम में काम कर रहा था। माह-2007 से 2012 तक डिप्टी कमांडर पदपर काम कर रहा था। 2012 से मार्च 2022 तक वे भामरागड़ क्षेत्र् तकनीक टीम में एसीउम पद तक कार्यरत रहा। इस कार्यअवधी मे रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का आत्राम के खिलाफ 01 हत्या, 01 मुठभेड, 01 अन्य ऐसे कुल 03 अपराध दर्ज है।उसने मौजा कसमपल्ली, गुंडुरवाही, हीकेर, आशा- नैनगुंडा, आलदंडी मुठभेड़ो भाग लिया।वैसेही माधुरी ऊर्फ भुरी ऊर्फ सुमन राजु मट्टामी
नक्सली की कार्य अवधी मे नवंबर 2002 में दलम मे शामिल हुए और दिसंबर 2012 तक कसनसुर दलम में सदस्य रुप में भरती हुई थी। माह नवंबर 2012 से 2013 तक भामरागड़ दलम में कार्यरत थी। नवंबर 2013 से अप्रैल 2022 पेरमीली दलम में एसीएम रूप मे कार्यरत थी। माधुरी के खिलाफ 04 खून, 21 मुठभेड, 07 आगजनी एवं अन्य 05 ऐसे कुल 37 अपराध दर्ज है। मौजा वेळमागड़, कसनासुर और माडवेली मुठभेड़ो मे शामिल थी।
महाराष्ट्र सरकारने रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का आत्राम इसपर 06 लक्ष रुपये के इनाम की घोषणा की थी। माधुरी ऊर्फ भुरी ऊर्फ सुमन राजु मट्टामी इसपर 06 लक्ष रूपयों का इनाम घोषीत किया गया था।आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास के लिए सरकार की और से रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का आत्राम के लिए 4.5 लक्ष रुपयों का इनाम घोषित किया गया है ।
आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास के लिए माधुरी ऊर्फ भुरी ऊर्फ सुमन राजु मट्टामी को 4.5 लक्ष रुपयों का इनाम घोषित किया गया है।
गडचिरोली जिला पुलिस बल के द्वारा प्रभावी नक्सली विरोधी अभियान चलाने और सरकार ने नक्सलीयों को आत्मसमर्पण का सुनहरा मौका उपलब्ध कर देने से सन्मानपुर्वक जीवन बिताने के लिए साल- 2019 से 2022 में अब तक कुल 49 नक्सलीयों ने आत्मसमर्पण किया। विकास कार्य में बाधा पहुचानेवाले नक्सलीयों को मुहतोड जवाब देने के लिए पुलिस विभाग सक्षम है। हिंसा का मार्ग छोडकर अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए विकास की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए और लोकतंत्र में सम्मान जनक जीवन जिने के लिए इच्छुक नक्सलीेयो को गडचिरोली पुलिस बल पुरी ताकद के साथ सहयोग करेगा। इसलीए राह भटके हुए नक्सलियों को मुख्यधारा में शामील होकर शांततापुर्ण जीवन बिताने के लिए आत्मसमर्पण करने का आव्हान पुलिस अधीक्षक अंकित गोयलने किया है।