43.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उतीर्ण हुए रजत निनावे

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उतीर्ण हुए रजत निनावे

0
71

blank

तिरोडा : स्थानीय साई कॉलोनी निवासी रजत मंगलमूर्ति निनावे ने एमपीएससी परीक्षा (सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेस) उतीर्ण कर महाराष्ट्र में 69 वा स्थान हासिल किया। रजत निनावे ने सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा रायसोनि कॉलेज नागपुर से तथा M.Tec.एन आई टी अगरतला से उतीर्ण किया था।

रजत ने अपनी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत तथा माता पिता के मार्गदर्शन को दिया है। ज्ञात होकि रजत के पिता मंगलमूर्ति निनावे इनका गैरेज है तथा माता छाया निनावे गृहणी है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर शहर के अनेक नागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर रजत और उनके माता पिता का अभिनंदन किया है।

blank