हज सफर में जाने वाले आजमीनों को लगाएं गए मेनिन्जाइटिस और इन्फ्लूएंजा के दो टिके..
जावेद खान। 16 जून
गोंदिया। हज सफर-2022 (हिजरी 1443) के मुबारक़ सफर हेतु भारत से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का कोटा कम कर दिया गया है। साल 2019 में 1 लाख 70 यात्री हज के सफर पर गए थे, परंतु कोविड संकट के चलते जहां यात्रा पर दो साल बंदी रही वही इस वर्ष इसका कोटा कम कर दिया गया है। इस साल हज यात्रा हेतु 79 हजार 257 यात्री ही हज को जा रहें है। इनमें हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 56 हजार 601 एवं अन्य प्राइवेट टूर कंपनी के माध्यम से जा रहे है।
हज यात्रियों का कोटा निर्धारित किये जाने पर पहले की तुलना में गोंदिया से हज यात्रा के लिए सिर्फ 6 लोग ही जा पा रहे हैं। इसके पूर्व 20-25 आजमीन हज सफर के लिए रवाना हुए थे। इस साल कोटा कम होने से यात्रियों का खर्च करीब सवा लाख रुपये बढ़ा है। इस साल हज कमेटी द्वारा एक यात्री से 3 लाख 76 हजार 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
हर साल गोंदिया, बालाघाट, चंद्रपुर, भंडारा, रायपुर, बिलासपुर, गडचिरोली, वर्धा आदि क्षेत्र से जाने वाले हज यात्रियों का इंबारकेशन पॉइंट (उड़ान भरने की जगह) नागपुर होता था। परंतु इस साल नागपुर को हटा कर सीधे मुंबई कर दिया गया है। हज सफर हेतु मुंबई से जेद्दाह के लिए 19 फ्लाइट है जो 18 जून से प्रारंभ होकर 3 जुलाई तक रवानां होगी। एक फ्लाइट में करीब 410 यात्रियों की क्षमता होगी एवं वापसी की यात्रा मदीने शरीफ से 40 दिन बाद होगी।
गोंदिया में लगाएं गए हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस और इन्फ्लूएंजा के दो टिके..
गोंदिया से जाने वाले हज यात्रियों की उड़ाने 20 जून एवं 28 जून को है। जाने के पूर्व इन्हें हज के अरकान पूरे करने मुक्कमल प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन यात्रियों की उड़ाने देखते हुए यात्रा से पूर्व मेनिन्जाइटिस और इन्फ्लूएंजा के दो टिके लगाए गए। टिके की व्यवस्था जिला सामान्य अस्पताल (केटीएस) के माध्यम से नागपुर की सेंट्रल तंजीम कमेटी व गोंदिया में हज जायरीनों के लिए कार्य करने वाली कमेटी की देखरेख में मेम्बरानों ने की।
हज सफर को जा रहे अब्दुल यूनुस शेख, आसिफा परवीन,(रामनगर), इबारत हुसैन, मलका खातून(गोविंदपुर), मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, गजाला सिद्दीकी, (भंडारा) सैय्यद इरशाद अली और रिज़वाना ईरशाद अली (भंडारा) ने टिके लगवाएं। वहीं गोंदिया के दो हज यात्रियों ने नागपुर में टिके लगवाएं।
इस दौरान सेंट्रल तंजीम नागपुर के सदर हाजी अब्दुल कदीर साहब, तंजीम के को-ऑर्डिनेटर शाहिद खान, गोंदिया हज कमेटी के प्रो. जफर खान, हुसैन शेख और पत्रकार जावेद खान का सहयोग रहा।