40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे किसानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा का निवेदन

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा का निवेदन

0
31

blank

गोंदिया (२७जुन)-महाराष्ट्र राज्य किसान सभा के राज्य सम्मेलन (धुलीया)के फैसले के मुताबिक आज किसान सभा की गोंदिया जिला शाखा द्वारा आज यहा उपविभागीय कार्यालय में  प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य काॅ.हौसलाल रहांगडाले, करूना गनविर (जिलाध्यक्ष),रामचंद्र पाटील (जिला सचिव)के नेतृत्व मे सौपें गए ज्ञापन में अग्नीविर (अग्निपथ)योजना को तत्काल रद्द करने, वर्ष २०२२ का किसानो के पास पड़ा हुआ रबी धान सरकारी खरिदी केंद्र द्वारा तत्काल खरिदी करने, २०२१ के खरीफ के धान का प्रतिक्विंटल ७००रू.बोनस देने,स्वामिनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक उत्पादन खर्च से ५०प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दाम निश्चित करने, महात्मा फुले योजना के तहत ५०हजार रूपए सभी किसानो को देने, किसान सन्मान निधी ५हजार रू.प्रतिमाह देने, कर्ज मुक्त करने, खरीफ मौसम के लिए बिज, खाद, किटनाशक,कृषियंत्र आदि वस्तुओ से जिएसटी हटाने, न्युनतम समर्थन मुल्य कानुन लागु करने आदि मांगे का शमावेश है किसान सभा द्वारा किसानो की बुनियादी मांगो को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन चलाया जा रहा हैं ईसीके मुताबिक यह ज्ञापन सौपकर आनेवाले समय मे किसान आंदोलन सुरू करने की सुचना सरकार को दी गई। ज्ञापन सौपते समय मिलिंद गनविर, चैतराम दियेवार, परेश दुरूगवार, शालुताई कुथे,सुरेश रंगारी आदि ऊपस्थित थे.

blank